Big Breaking. 43 लाख की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी बिजनेसमैन को पुलिस ने उत्तर प्रदेश से किया गिरफ्तार

भिलाई@CG Prime News. फर्नेस ऑयल के सौदे में उद्योगपति को 43 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाल उत्तर प्रदेश के कारोबारी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी सुरेन्द्र जायसवाल के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया। न्यायिक रिमांड पर भेज गया।
शहर एएसपी रोहित झा ने बताया कि उत्तर वसुंधरा नगर निवासी उद्योगपति संजय माथुर (37 साल ) की शिकायत पर मामले को जांच में लिया। उत्तर प्रदेश रामपुर चदौली मेटल अलायंस के संचालक आरोपी सुरेंद्र जायसवाल को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने 417 केएल फ र्नेस ऑयल का ऑक्शन किया था। जिसकी संजय माथुर ने 70 लाख रुपए में सौदा हुआ। संजय ने आरोपी सुरेन्द्र के खाते में आरटीजीएस के माध्यम से 70 लाख रुपए जमा कर दिया। सुरेन्द्र ने 26 लाख 36 हजार 813 रुपए का फर्नेस ऑयल भेजा, लेकिन 43 लाख 63 हजार 187 रुपए का फर्नेस ऑयल नहीं भेजा। रकम मागने पर संजय को घुमा रहा था। आरोपी रामपुर जिला चंदौली का होने से दिगर राज्य उत्तर प्रदेश जाकर आरोपी को गिरफ्तार कर लाई।

Related posts

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के 3 बड़े फैसले: MSTC अनुबंध बढ़ा, कर्मचारी चयन मंडल में बदलाव को मंजूरी

Breaking: दुर्ग जिले में 24 राशन दुकानों का आबंटन निरस्त

BSP में स्क्रैब कॉपर चोरी, लग्जरी कार में छिपाया, पुलिस ने किया गिरफ्तार