नवागढ़ में युवती की अंधे कत्ल का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

थाना नवागढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई, युवती की हत्या के मामले में तीन आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा

नवागढ़। थाना नवागढ़ क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बरगांव में घटित युवती की अंधे कत्ल के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपी

  1. प्रवीण प्रकाश चंद्रा, पिता प्रहलाद चंद्रा, उम्र 28 वर्ष

  2. लव प्रकाश चंद्रा, पिता प्रहलाद चंद्रा, उम्र 32 वर्ष

  3. केशव चंद्रा, पिता जवाहरलाल चंद्रा, उम्र 34 वर्ष
    सभी निवासी ग्राम बरगांव, थाना नवागढ़

मामले का विवरण

दिनांक 27.01.2026 को थाना नवागढ़ पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम बरगांव स्थित रामेश्वर साहू के खेत में एक अज्ञात युवती का शव पड़ा है। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव का पंचनामा किया और सीन ऑफ क्राइम यूनिट द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतिका की पहचान 22 वर्षीय युवती के रूप में हुई।

जांच और गिरफ्तारी

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में तथा ADSP उमेश कुमार कश्यप एवं DSP विजय पैकरा के नेतृत्व में त्वरित कार्रवाई की गई। जांच में पता चला कि मृतिका को प्रेम प्रसंग के चलते खेत में धक्का देकर हत्या की गई और साक्ष्य छिपाने का प्रयास किया गया।

मुख्य आरोपी प्रवीण प्रकाश चंद्रा को पटना, बैकुंठपुर जिला कोरिया से हिरासत में लिया गया। उसके कब्जे से मोबाइल फोन, घटना के समय पहने कपड़े और मोटरसाइकिल जप्त की गई। सहयोग करने वाले अन्य आरोपी लव प्रकाश चंद्रा और केशव चंद्रा को भी गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया और उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

विशेष योगदान

साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक सागर पाठक, निरीक्षक कमलेश शेडे, थाना नवागढ़ प्रभारी और साइबर टीम के सदस्यों ने इस कार्रवाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Related posts

US-Iran तनाव के बीच होर्मुज से निकला पाक टैंकर, उठे सुरक्षा पर सवाल

Pawan Khera को सुप्रीम कोर्ट से अग्रिम जमानत, केस को बताया राजनीतिक

US-Iran Tension: बातचीत पर ईरान का सख्त रुख, जल्द समाधान से इनकार