भिलाई निगम आयुक्त ने जोन-2 का निरीक्षण, जर्जर सड़क सुधार निर्देश

भिलाई नगर निगम कुर्की दल ने लंबित करों की वसूली कर निगम कोष में ₹2.11 लाख जमा किए

आयुक्त का जोन-2 दौरा

भिलाई: नगर पालिक निगम भिलाई के आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने जोन-2 वैशालीनगर क्षेत्र का सघन निरीक्षण किया। नवनिर्मित एसएलआर एम सेंटर, वर्षाऋतु में किए गए पौधारोपण कार्य, जर्जर सड़क और सार्वजनिक स्थलों पर किए गए अवैध कब्जों के खिलाफ कार्रवाई करने निर्देश दिए।

नवनिर्मित सेंटर और पौधारोपण का जायजा

आयुक्त और जोन आयुक्त येशा लहरे ने कुरूद कैलाश नगर मुक्तिधाम के पीछे बने नए एसएलआरएम सेंटर का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सेंटर को जल्द चालू किया जाए, ताकि कचरा प्रबंधन की प्रक्रिया सुचारू रूप से संचालित हो सके। साथ ही पौधारोपण कार्यों की नियमित सिंचाई और सुरक्षा सुनिश्चित करने के आदेश दिए गए।

जर्जर सड़क और अवैध कब्जों पर सख्त कदम

वार्ड- 21 कैलाश नगर स्थित बघवा चौक की जर्जर सड़क को देखकर आयुक्त ने शीघ्र निर्माण कार्य हेतु निविदा प्रक्रिया पूरी करने और निर्माण कार्य शुरू करने का आदेश दिया। इसके अलावा, शासकीय भूमि पर अवैध कब्जे और दुकानों को हटाकर भूमि को कब्जामुक्त करने का अल्टीमेटम भी जारी किया।

नगर निगम का संदेश और उपस्थित अधिकारी

इस निरीक्षण में कार्यपालन अभियंता अरविंद शर्मा, उप-अभियंता चंदन निर्मलकर, जोन स्वास्थ्य अधिकारी शंकर साहनी, स्वच्छता निरीक्षक अंजनी सिंह सहित अन्य निगम कर्मचारी उपस्थित रहे। आयुक्त ने कहा कि नगर निगम भिलाई शहर के व्यवस्थित विकास और स्वच्छता के प्रति कटिबद्ध है, किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Related posts

छत्तीसगढ़ में 31 IPS अधिकारियों का तबादला, पवन देव का विभाग बदला

कांवड़ियों के जत्थे में घुसी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, 26 घायल, गुस्साई भीड़ ने वाहन फूंका

भिलाई: हमर क्लीनिक की स्टाफ नर्स ने किया सुसाइड, एक साल पहले हुई थी शादी