डिप्टी CM का करीबी बताकर पुलिस को धौंस दिखाने वाला भाजपा नेता गिरफ्तार, शराब के नशे में पुलिस ने रोका तो करने लगा बहस

डिप्टी CM का करीबी बताकर पुलिस को धौंस दिखाने वाला भाजपा नेता गिरफ्तार, शराब के नशे में पुलिस ने रोका तो करने लगा बहस

CG Prime News@दुर्ग. छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम विजय शर्मा का नाम लेकर पुलिस को धौंस दिखाने वाले भाजपा के एक युवा नेता को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। बाद में उसे मुचलके पर रिहा किया गया। पूरा मामला दुर्ग जिले का है। जहां वाहन चेकिंग के दौरान बीजेपी नेता शराब के नशे में गाड़ी चला रहा था। भिलाई तीन थाना पुलिस उसे रोककर पूछताछ कर रही थी। इसी दौरान बीजेपी नेता गौतम सोना पुलिस के साथ बहस करने लगा। पुलिस ने बीजेपी नेता को थाने ले जाकर उसकी लग्जरी कार को जब्त कर लिया कर लिया था। बाद में उसे मुचलके पर छोड़ दिया गया।

यह है पूरा मामला

शनिवार देर रात शराब के नशे में पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र का रहने वाला गौतम सोना अपनी लग्जरी कार में घूम रहा था। वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने रोककर पूछताछ की तो खुद को डिप्टी सीएम विजय शर्मा का करीबी बताकर पुलिसकर्मियों पर धौंस जमाने लगा। दुर्ग जिला पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर आरोपी गौतम सोना के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की गई।

Related posts

दुर्ग में CISF जवान के साथ लिव-इन में रह रही युवती की संदिग्ध मौत, जवान बोला-फांसी लगा ली

Durg: गनियारी सरकारी स्कूल में परीक्षा के दौरान गिरा छत का प्लास्टर, तीन छात्र घायल

Breaking: भिलाई में हिस्ट्रीशीटर के घर मिला हथियारों का जखीरा, एयर गन के साथ चार आरोपी गिरफ्तार