बिलासपुर-यलहंका साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन अब नियमित, 26 अगस्त से हर बुधवार चलेगी

बिलासपुर-यलहंका साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन अब नियमित, 26 अगस्त से हर बुधवार चलेगी

CG Prime News@बिलासपुर. Bilaspur-Yelahanka Train छत्तीसगढ़ से बेंगलुरु और दक्षिण भारत की यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। बिलासपुर और यलहंका (बेंगलुरु) के बीच चल रही साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन को रेलवे प्रशासन ने अब नियमित कर दिया है। यह ट्रेन पहले ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान विशेष ट्रेन के रूप में संचालित की जा रही थी। अब यात्रियों की सुविधा को देखते हुए इसका नियमित परिचालन शुरू किया जा रहा है।

26 अगस्त से हर बुधवार चलेगी ट्रेन

रेलवे के अनुसार, गाड़ी संख्या 18261 बिलासपुर-यलहंका साप्ताहिक ट्रेन 26 अगस्त 2026 से प्रत्येक बुधवार बिलासपुर से रवाना होगी। ट्रेन बिलासपुर से दोपहर 2 बजे चलेगी और छत्तीसगढ़ के भाटापारा, रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, डोंगरगढ़ और गोंदिया सहित प्रमुख स्टेशनों से होकर दक्षिण भारत की ओर जाएगी।

छत्तीसगढ़ में ट्रेन के निर्धारित समय के अनुसार भाटापारा में दोपहर 2.40 बजे, रायपुर में 3.35 बजे, दुर्ग में 4.25 बजे, राजनांदगांव में 4.49 बजे, डोंगरगढ़ में 5.12 बजे और गोंदिया में शाम 6.15 बजे पहुंचेगी।

दूसरे दिन शाम 7 बजे यलहंका पहुंचेगी

बिलासपुर से रवाना होने के बाद ट्रेन वडसा, चांदाफोर्ट, बल्लारशाह, सिरपुर कागजनगर, मंचिर्याल, काजीपेट, चर्लपल्ली और सिकंदराबाद समेत कई प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी। इसके बाद सिकंदराबाद, रायचूर, गुंटकल, अनंतपुर, धर्मवरम और हिंदूपुर होते हुए दूसरे दिन शाम करीब 7 बजे यलहंका स्टेशन पहुंचेगी।

27 अगस्त से यलहंका-बिलासपुर वापसी

वापसी में गाड़ी संख्या 18262 यलहंका-बिलासपुर साप्ताहिक ट्रेन 27 अगस्त 2026 से प्रत्येक गुरुवार रात 9.30 बजे यलहंका से रवाना होगी। यह ट्रेन हिंदूपुर, धर्मवरम, अनंतपुर, गुंटकल, रायचूर, सिकंदराबाद और बल्लारशाह समेत विभिन्न स्टेशनों से होकर छत्तीसगढ़ पहुंचेगी।

रात में रायपुर और सुबह बिलासपुर पहुंचेगी

वापसी यात्रा के दौरान ट्रेन डोंगरगढ़ में रात 10.58 बजे, राजनांदगांव में 11.25 बजे, दुर्ग में रात 12.20 बजे, रायपुर में रात 1.05 बजे और भाटापारा में रात 2.05 बजे पहुंचेगी। ट्रेन के बिलासपुर पहुंचने का निर्धारित समय तीसरे दिन सुबह 3.30 बजे है। रेलवे प्रशासन के इस फैसले से छत्तीसगढ़ से बेंगलुरु और दक्षिण भारत के अन्य क्षेत्रों की ओर नियमित यात्रा करने वाले यात्रियों को बेहतर रेल कनेक्टिविटी मिलने की उम्मीद है।

Related posts

दुर्ग में Fortune मैदे की बिक्री पर रोक, कीटनाशक की मात्रा अधिक मिलने पर खाद्य विभाग का बड़ा फैसला

दुर्ग में चिट्टा बेचने निकले दो आरोपी गिरफ्तार, 14.370 ग्राम हेरोइन और मोबाइल जब्त

बलरामपुर में पिकअप वाहन ट्रक से टकराई, 3 मजदूरों की मौत, 7 घायल