Big News: रायपुर के केमिकल प्लांट में भयंकर आग से ब्लास्ट, 5 km. दूर से दिख रहा धुएं का गुबार

CG Prime News @ रायपुर. रायपुर से लगे तिल्दा के औद्योगिक क्षेत्र ग्राम बरतोरी में स्थित संजय केमिकल में अचानक आग लगने से भयंकर ब्लास्ट हो गया। जिससे आसपास मौजूद ग्रामीणों में भय का माहौल है। आग लगने का कारण अज्ञात बताया जा रहा है। घटना शनिवार सुबह की है।

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम बरतोरी स्थित संजय केमिकल में आग लग गई और आग की लपटे इतनी तेज है कि पूरा प्लांट ही बुरी तरह से इसकी चपेट में आ गया है। इस आगजनी की चपेट में आकर 2 मजदूर झुलस गए है।

संजय केमिकल प्लांट में पेंट बनाया जाता है। वहीं आगजनी की सूचना मिलने के बाद मौके पर फायर ब्रिगेड और जिला प्रशासन की टीम पहुंच गई है। पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई है।

नेवरा पुलिस ने बताया कि फिलहाल आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है। आग लगने के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो पाया है।

Related posts

Durg: साइबर ठगी और ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 3162 म्यूल खातों की पहचान

PM मोदी के जन्मदिन पर छत्तीसगढ़ में दीपोत्सव, जगदलपुर में BJP-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में झड़प

CGPSC राज्य सेवा परीक्षा-2025 का इंटरव्यू स्थगित, 608 अभ्यर्थियों को नई तारीख का इंतजार