Big Breaking: भिलाई में पुलिस ने किया एनकाउंटर, जवानों को देखते ही निगरानी बदमाश अमित जोश ने चलाई गोली, जवाबी कार्रवाई में हुआ ढेर

Big Breaking: भिलाई में पुलिस ने किया एनकाउंटर, जवानों को देखते ही निगरानी बदमाश अमित जोश ने चलाई गोली, जवाबी कार्रवाई में हुआ ढेर

@Dakshi sahu Rao

CG Prime News@भिलाई. छत्तीसगढ़ के भिलाई में एक निगरानी बदमाश का पुलिस ने एनकाउंटर किया है। शुक्रवार शाम निगरानी बदमाश ने पुलिस जवानों को देखते ही उन पर फायरिंग कर दी। जिसकी जवाबी कार्रवाई में जवानों ने भी फायरिंग की। गोली लगने से बदमाश ढेर हो गया। पूरा मामला भिलाई के कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जहां शुक्रवार को भिलाई का निगरानी गुंडा बदमाश अमित जोश मारा गया।

क्राइम DSP ने की पुष्टि
क्राइम डीएसपी हेम प्रकाश नायक ने बताया अमित जोश भिलाई के ग्लोब चौक में
हुए गोलीकांड का मुख्य आरोपी है। वह बीते कई महीनों से फरार था। पुलिस को उसके भिलाई आने की गुप्त सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस ने तैयारी करते हुए आरोपी की घेराबंदी की।

जयंती स्टेडियम के पीछे जब सिपाहियों ने अमित को घेरा तो उसने दो सिपाहियों पर फायरिंग कर दी। जिसके बाद अतिरिक्त बल बुलाकर आरोपी की घेराबंदी करते हुए जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान आरोपी अमित ने पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से उसकी मौत हो गई।

4 महीने पहले आरोपी ने 3 लोगों पर फायरिंग की थी, जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सेक्टर-6 निवासी अमित जोश निगरानी बदमाश है। उसके खिलाफ दुर्ग-भिलाई के अलग-अलग थानों में मारपीट और गंभीर अपराधों में कई केस दर्ज हैं।

Related posts

महाराष्ट्र में उद्धव गुट के 6 सांसद शिंदे शिवसेना में शामिल, दूसरी बार टूट

BSP में लोहा चोरी, मुख्य अरोपी संजय की 3 करोड़ की संपत्ति जब्त

Breaking: लखनऊ के कोचिंग में लगी भयंकर आग, 15 छात्रों की मौत