कांकेर | रामनवमी के पावन अवसर पर पखांजूर पुलिस ने गौ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन मवेशी और एक छोटा हाथी वाहन जब्त किया है। सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
कैसे हुई कार्रवाई
पुलिस को 26 मार्च को सूचना मिली थी कि एक छोटा हाथी वाहन में गौ तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर वाहन क्रमांक MH 33 T 6556 को रोककर जांच की। जांच के दौरान पाया गया कि वाहन में तीन गौवंश को क्रूरता पूर्वक बांधकर ले जाया जा रहा था।
आरोपी कौन हैं
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान
- नरेश अरुण मराठे (29 वर्ष)
- सुशील लक्ष्मण पेंदाम (23 वर्ष)
- विनोद शरद मेश्राम (35 वर्ष)
(सभी निवासी जिला गढ़चिरौली, महाराष्ट्र)
पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे मवेशियों को महाराष्ट्र के रास्ते तेलंगाना के बूचड़खाने ले जा रहे थे।
किन धाराओं में केस दर्ज
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कृषक पशु संरक्षण अधिनियम 2011, पशु क्रूरता अधिनियम 1960 और बीएनएस की धारा 3(5) के तहत मामला दर्ज कर विधिक कार्रवाई की है।
पुलिस की अपील
कांकेर पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। सूचनाकर्ता की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।