छत्तीसगढ़ प्रदेश BJP अध्यक्ष किरण सिंह देव सड़क हादसे में घायल, उनकी गाड़ी ट्रक में घुसी

छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव सड़क हादसे में घायल, उनकी गाड़ी, ट्रक में घुसी

CG Prime News@रायपुर. छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और जगदलपुर विधानसभा से विधायक किरण सिंह देव सड़क हादसे का शिकार हो गए हैं। उनकी इनोवा कार ट्रक में जा घुसी। जिससे गाड़ी में सवार किरण सिंह देव गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार उनके कमर और पैर में चोट लगी है। वहीं गाड़ी चला रहा ड्राइवर और अन्य स्टाफ भी घायल हो गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार वे अपने परिवार के साथ बागेश्वर धाम में गए थे। जहां उन्होंने पंडित धीरेंद्र शास्त्री से मुलाकात की थी।

छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव सड़क हादसे में घायल, उनकी गाड़ी, ट्रक में घुसी

झांसी मेडिकल कॉलेज में चल रहा उपचार

मिली जानकारी के अनुसार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की गाड़ी यूपी के झांसी और ललितपुर के बीच दुर्घटनाग्रस्त हो गई। फिलहाल उनका इलाज झांसी मेडिकल कॉलेज में चल रहा है और उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
बताया जा रहा है कि झांसी-ललितपुर मार्ग पर सामने से आ रहे एक वाहन को बचाने के प्रयास में चालक ने अचानक ब्रेक लगाया, जिससे कार अनियंत्रित होकर ट्रक से जा टकराई।

दूसरी गाड़ी में थे परिवार के अन्य सदस्य

जानकारी के अनुसार किरण देव अपने निजी कार्यक्रम के सिलसिले में बागेश्वर धाम गए थे। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर वे परिवार के साथ वहां पहुंचे थे और वापसी के दौरान यह हादसा हो गया। हादसे के समय किरण देव जिस वाहन में सवार थे, उसमें उनके साथ पीएसओ थे, वहीं परिवार के अन्य सदस्य दूसरी गाड़ी में थे। हादसे के तुरंत बाद उन्हें उपचार के लिए झांसी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है।

छत्तीसगढ़ प्रदेश BJP अध्यक्ष किरण सिंह देव सड़क हादसे में घायल, उनकी गाड़ी ट्रक में घुसी

रायपुर शिफ्ट करने की तैयारी

उनके करीबियों का कहना है कि किरण देव को गंभीर खतरा नहीं है और उनकी स्थिति स्थिर बनी हुई है। फिलहाल हादसे को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस और स्थानीय प्रशासन मामले की जानकारी जुटाने में लगे हुए हैं। वहीं यह भी जानकारी सामने आ रही है कि किरण सिंह देव को रायपुर शिफ्ट किया जाएगा।

Related posts

1.50 करोड़ ईनामी मोस्ट वांटेड नक्सली मिसिर बेसरा झारखंड में गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट, गरियाबंद में बाढ़ जैसे हालात, डेम से छोड़ा पानी