भिलाई: बछिया से क्रूरता, सिर पर हथौड़ा मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

भिलाई: बछिया से क्रूरता, सिर पर हथौड़ा मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

CG Prime News@दुर्ग. Prevention of Cruelty to Animals Act दुर्ग जिले के छावनी थाना क्षेत्र में एक बछिया क हथौड़े से मारकर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। छावनी थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 5 फरवरी को थाना छावनी क्षेत्र अंतर्गत सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति द्वारा घरेलू पशु के साथ क्रूरता करते हुए लोहे के हथौड़े से मारपीट की गई। जिससे पशु की मृत्यु हो गई। सूचना पर थाना छावनी पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। आवश्यक साक्ष्य संकलित किए गए।

आरोपी गिरफ्तार

मामले में अपराध क्रमांक 81/2026 धारा 325(3) बीएनएस एवं पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपी बाबूराव उर्फ पण्डू, उम्र 55 वर्ष, निवासी थाना छावनी क्षेत्र, जिला दुर्ग को चिन्हित कर दिनांक 06.02.2026 को गिरफ्तार किया गया।

बछिया को थी काटने की तैयारी

मिली जानकारी के अनुसार आरोपी बछिया को बिस्किट खिलाते हुए मोहल्ले से लाया था। उसके बाद उसने मौका देखते ही बछिया के सिर पर लोहे का हथौड़ा मार दिया। जिससे बछिया की मौके पर ही मौत हो गई। लोगों का कहना है कि आरोपी अधेड़, मृत बछिया को काटने की तैयारी में था। इससे पहले ही लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी।

दुर्ग पुलिस की अपील

दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि पशुओं के साथ क्रूरता अथवा किसी भी आपराधिक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। कानून व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

Related posts

BSP में चोरी का लोहा लोड करने वाला क्रेन ऑपरेटर गिरफ्तार

कर्नाटक में सत्ता परिवर्तन, DK शिवकुमार होंगे नए मुख्यमंत्री, 3 जून को शपथ ग्रहण

बंगाल में TMC सांसद अभिषेक बनर्जी से मारपीट, कपड़े फाड़े, चोर-चोर के नारे लगाए