नकली सोने के आभूषण से लोन लेने की कोशिश नाकाम

नकली हॉलमार्क लगे 113 ग्राम कथित सोने के आभूषणों के साथ आरोपी की लोन लेने की कोशिश विफल

भिलाई. छावनी क्षेत्र के नंदिनी रोड स्थित सिटी यूनियन बैंक शाखा में नकली सोने के आभूषण गिरवी रखकर लोन लेने की कोशिश का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश करने की तैयारी की जा रही है।
छावनी पुलिस ने बताया कि 20 फरवरी 2026 की सुबह लगभग 10:30 बजे राजकुमार पातर नामक व्यक्ति बैंक पहुंचा और स्वर्ण आभूषण गिरवी रखकर ऋण देने का आवेदन प्रस्तुत किया। आरोपी ने आभूषणों पर 833 और 916 हॉलमार्क अंकित होने का दावा किया तथा उन्हें असली सोना बताया।

जांच में खुली पोल

बैंक की आंतरिक प्रक्रिया के तहत आभूषणों की जांच अधिकृत स्वर्ण परीक्षक से कराई गई। जांच में पाया गया कि प्रस्तुत सभी आभूषण नकली थे और उन पर फर्जी हॉलमार्क अंकित कर धोखाधड़ी का प्रयास किया गया था। आभूषणों में सोने का हार, कंगन, दो चेन, ब्रेसलेट और अंगूठी शामिल थीं, जिनका कुल वजन लगभग 113 ग्राम बताया गया था।

समय रहते रोका गया भुगतान

बैंक प्रबंधन की सतर्कता से लोन की राशि जारी नहीं की गई, जिससे संभावित आर्थिक नुकसान टल गया। शाखा प्रबंधक ने तत्काल थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धोखाधड़ी की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बैंक ने दी चेतावनी

ग्राहकों से बैंक अधिकारियों ने अपील की है कि वे हॉलमार्क और स्वर्ण शुद्धता की पुष्टि के बिना किसी भी प्रकार के लेनदेन से बचें। साथ ही, संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी तुरंत संबंधित प्राधिकरण को देने की सलाह दी गई है।

Related posts

Breaking: दुर्ग जिले में गांजा बेचने वाले तस्कर की 8 करोड़ की कृषि भूमि फ्रीज

भिलाई में हेरोइन का अवैध कारोबार करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 5 आरोपी गिरफ्तार

सूटकेस में गौमांस की तस्करी, बिलासपुर रेलवे स्टेशन के पास मां-बेटी गिरफ्तार