दुर्ग में तीन मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख की सहायता

6 माओवादी कैडर ने हथियार डालकर मुख्यधारा अपनाई

 दुर्ग. कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी Abhijeet Singh ने अलग-अलग दुर्घटनाओं में मृत तीन लोगों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है। यह राशि शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के प्रावधानों के तहत प्रदान की गई है।

डूबने और सर्पदंश से हुई थी मौत

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम Pahanda निवासी 22 वर्षीय शुभम कुमार यादव की 23 मई 2025 को डोंगिया तालाब में डूबने से मृत्यु हो गई थी। इसी तरह ग्राम Selud की 60 वर्षीय श्याम बाई की 27 मई 2025 को नहर में नहाते समय पानी में डूबने से मौत हो गई थी। वहीं ग्राम Akatai निवासी 3 वर्षीय केशव कुमार साहू की 30 जुलाई 2025 को घर में सोते समय जहरीले सर्प के काटने से मृत्यु हो गई थी।

परिजनों को दी गई सहायता

कलेक्टर द्वारा मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है। इसके तहत शुभम कुमार यादव की माता पेमिन यादव, श्याम बाई के पुत्र अजय महिलांग और केशव कुमार साहू के पिता शिव प्रसाद को क्रमशः 4-4 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाएगी।

Related posts

आंदोलन करने वाले छात्रों के स्कूल पहुंचे शिक्षा मंत्री, बोले-हर समस्या का समाधान, सेल्फी भी ली

दुर्ग मेयर की सरकारी गाड़ी में लगी आग, महापौर के नीचे उतरते ही धू-धूकर जली कार

नेपाल में भीषण बाढ़ से तबाही से157 मौतें, ग्लेशियर झील फटने की आशंका