पिता की डांट से नाराज होकर घर से निकला 13 साल का बच्चा, अगले दिन पेड़ पर मिली लाश

पिता की डांट से नाराज होकर घर से निकला 13 साल का बच्चा, अगले दिन पेड़ पर मिला शव

CG Prime News@पेंड्रा. छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) जिले के पेंड्रा क्षेत्र के अमरपुर गांव में एक 13 वर्षीय बच्चे की मौत से सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि बच्चे को उसके पिता ने किसी बात को लेकर डांटा था। इसके बाद वह नाराज होकर घर से चला गया। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। अगले दिन खेत के पास पेड़ पर उसका शव मिला। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा है।

पिता की डांट के बाद घर से निकला था बच्चा

जानकारी के अनुसार, अमरपुर निवासी समर सिंह पोरते (13) को उसके पिता बुधराम सिंह पोरते ने शाम को किसी बात पर डांटा था। इसके बाद समर बिना किसी को कुछ बताए घर से निकल गया। परिवार वालों ने आसपास के इलाकों और गांव में उसकी तलाश की, लेकिन देर रात तक उसका पता नहीं चल सका। परिजन बच्चे के वापस आने का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच अगली सुबह ग्रामीणों की नजर खेत के पास एक पेड़ पर गई, जहां बच्चे का शव लटका हुआ दिखाई दिया। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना परिवार को दी।

शव मिलने की खबर से गांव में पसरा मातम

घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। बच्चे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद से पूरे अमरपुर गांव में शोक का माहौल है।

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

सूचना मिलने के बाद पेंड्रा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में मर्ग कायम किया गया है। पुलिस घटना के कारणों और परिस्थितियों की जांच कर रही है।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर मौत से जुड़े तथ्यों को स्पष्ट किया जाएगा। फिलहाल प्रारंभिक जानकारी में पिता की डांट के बाद बच्चे के घर से निकलने की बात सामने आई है। पुलिस घटना के हर पहलू की जांच कर रही है।

Related posts

कुंजापुरी मेले में दलेर मेहंदी के शो पर भड़के मंत्री सुबोध उनियाल, मंच पर हुई तीखी बहस

टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने वाले तीन हमलावर गिरफ्तार, 10 दिन तक की रेकी, फिर किया हमला

हिंदू देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक पोस्ट करना सरकारी टीचर को पड़ा महंगा, पुलिस ने किया गिरफ्तार