थाना आमानाका में नशे के खिलाफ कार्रवाई

DCP (WEST) के नेतृत्व में थाना आमानाका में अवैध शराब की जब्ती, दो आरोपी बोदु देवार और बलवंत देवार गिरफ्तार।

सघन चेकिंग और नशा नियंत्रण अभियान

रायपुर | पुलिस आयुक्त, रायपुर के निर्देशानुसार और DCP (WEST) संदीप कुमार पटेल के नेतृत्व में, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राहुल देव शर्मा एवं ACP देवांश सिंह राठौर के मार्गदर्शन में दिनांक 29.01.2026 को थाना आमानाका क्षेत्रों में सघन चेकिंग कार्यवाही की गई।

आरोपियों से शराब जब्त

कुकुरबेडा ओवर ब्रिज के नीचे देवार पारा में बोदु देवार और उसके साथी बलवंत देवार अवैध रूप से शराब बेचकर धन अर्जित कर रहे थे। सूचना मिलने पर मौके पर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही की गई।

तलाशी के दौरान दोनों आरोपियों के कब्जे से:

  • 11 नग अग्रेंजी शराब (गोवा)

  • 49 नग देशी मसाला शोले शराब (प्रत्येक पौवा 180 एमएल)
    कुल 60 पौवा शराब जब्त की गई।

पुलिस की प्रतिबद्धता

रायपुर पुलिस जन-शांति, सुरक्षा और नागरिक विश्वास बनाए रखने के लिए लगातार अभियान चला रही है और नशे के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित कर रही है।

Related posts

US-Iran तनाव के बीच होर्मुज से निकला पाक टैंकर, उठे सुरक्षा पर सवाल

Pawan Khera को सुप्रीम कोर्ट से अग्रिम जमानत, केस को बताया राजनीतिक

US-Iran Tension: बातचीत पर ईरान का सख्त रुख, जल्द समाधान से इनकार