छत्तीसगढ़ में पुलिसकर्मी की बेटी पर एसिड अटैक, लाइब्रेरी से लौटते वक्त युवक ने किया हमला

छत्तीसगढ़ में पुलिसकर्मी की बेटी पर एसिड अटैक, लाइब्रेरी से लौटते वक्त युवक ने किया हमला

CG Prime News@बालोद. Acid attack on police officer’s daughter in Chhattisgarh छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में सोमवार को पुलिसकर्मी की 22 वर्षीय बेटी पर एसिड अटैक की सनसनीखेज घटना सामने आई है। आमापारा इलाके में लाइब्रेरी से पढ़ाई कर घर लौट रही छात्रा पर एक युवक ने एसिड फेंक दिया। हमले में छात्रा के शरीर का दाहिना हिस्सा झुलस गया, जबकि चेहरे और आंख के आसपास भी गंभीर चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है।

छत्तीसगढ़ में पुलिसकर्मी की बेटी पर एसिड अटैक, लाइब्रेरी से लौटते वक्त युवक ने किया हमला

लाइब्रेरी से लौटते समय हुआ हमला

जानकारी के मुताबिक छात्रा ने एमए की पढ़ाई पूरी कर ली है और फिलहाल प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही है। सोमवार दोपहर वह आमापारा की लाइब्रेरी से पढ़ाई करने के बाद घर लौट रही थी। इसी दौरान आमापारा आत्मानंद स्कूल के सामने सिंचाई कॉलोनी के पास एक युवक ने उस पर एसिड डाल दिया।

एसिड पड़ते ही छात्रा तेज जलन के कारण चीखने लगी। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति को गंभीर मानते हुए रायपुर रेफर कर दिया।

शरीर के दाहिने हिस्से और चेहरे पर गंभीर असर

पुलिस के अनुसार एसिड हमले में छात्रा के शरीर का दाहिना हिस्सा बुरी तरह झुलसा है। चेहरे और आंख के आसपास भी जलने की चोटें आई हैं। पीड़िता बालोद शहर में पदस्थ एक पुलिसकर्मी की बेटी बताई जा रही है।

घटना के बाद पैदल फरार हुआ आरोपी

हमले के बाद आरोपी युवक पैदल ही आमापारा केनाल की ओर भाग गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। टीआई, एसपी और एएसपी समेत अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक टीम की मदद ली जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि छात्रा पर हमला किस वजह से किया गया और वारदात में किस प्रकार के रसायन या एसिड का इस्तेमाल हुआ। आरोपी की पहचान और हमले के पीछे की वजह सामने आने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

छत्तीसगढ़ में छात्रों को बड़ी राहत: शैक्षणिक दस्तावेजों की सेवाएं अब लोक सेवा गारंटी के दायरे में

Indigo Flight Ticket Price Hike: इंडिगो की फ्लाइट्स हुईं महंगी

बाइक चोरी गिरोह का पर्दाफाश, 2 आरोपी गिरफ्तार 7 बाइक बरामद