बाइक चोरी गिरोह का पर्दाफाश, 2 आरोपी गिरफ्तार 7 बाइक बरामद

राजनांदगांव में मोटरसाइकिल चोरी गिरोह का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार और सात बाइक बरामद।

राजनांदगांव। Bike theft gang busted; 2 accused arrested, 7 bikes recovered. थाना बसंतपुर पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामलों का पुलिस ने खुलासा किया है। साइबर सेल और थाना बसंतपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की 7 मोटरसाइकिल, 2 फर्जी आरसी और 1 फर्जी नंबर प्लेट बरामद की है।

यह भी पढ़ेः दुर्ग की राशन दुकान में 994 क्विंटल चावल कम, संचालक के खिलाफ FIR

सीसीटीवी और तकनीकी जांच से आरोपियों तक पहुंची पुलिस

मामला थाना बसंतपुर क्षेत्र का है। शिकारीमहका निवासी जयकुमार सिन्हा ने 6 सितंबर 2026 को अपनी बाइक CG 08 W 7699 चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बाइक साइंस कॉलेज स्थित पद्मश्री गोविंदराम निर्मलकर ऑडिटोरियम के गेट नंबर-2 के पास खड़ी थी। रिपोर्ट के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। इसके साथ ही तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया गया। मुखबिर को भी सक्रिय किया गया। जांच के दौरान पुलिस को संदिग्ध देवाशीष गजेन्द्र के बारे में जानकारी मिली।

पूछताछ में सामने आई कई चोरी की वारदातें

पुलिस ने देवाशीष गजेन्द्र को 3 अक्टूबर को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में उसने बाइक चोरी की वारदात में शामिल होना स्वीकार किया। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने राजनांदगांव, दुर्ग और बालोद जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से मोटरसाइकिल चोरी करने की जानकारी दी। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने कुल 7 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की। इनमें राजनांदगांव के गौरव पथ, नया बस स्टैंड और कलेक्टोरेट परिसर से चोरी की गई बाइक शामिल हैं। इसके अलावा बालोद के अर्जुन्दा और भिलाई के सिविक सेंटर क्षेत्र से चोरी की गई मोटरसाइकिल भी बरामद हुई है।

चोरी की बाइक खरीदने वाला आरोपी भी गिरफ्तार

जांच में पुलिस को पता चला कि चोरी की तीन मोटरसाइकिलें बिलासपुर निवासी शेख अमीन को बेची गई थीं। इसके बाद पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से तीन मोटरसाइकिल बरामद की गईं। देवाशीष गजेन्द्र के कब्जे से चार मोटरसाइकिल, दो फर्जी आरसी और एक फर्जी नंबर प्लेट जब्त की गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को 4 अक्टूबर 2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की।

अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच जारी

गिरफ्तार आरोपियों में देवाशीष गजेन्द्र निवासी परसतरई, थाना अर्जुन्दा, जिला बालोद और शेख अमीन निवासी तिफरा देवनगर, थाना सकरी, जिला बिलासपुर शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि मामले में अन्य संभावित आरोपियों और चोरी की संपत्ति से जुड़े पहलुओं की जांच जारी है। राजनांदगांव पुलिस ने संपत्ति संबंधी अपराधों के खिलाफ अभियान जारी रखने की बात कही है।

Related posts

दुर्ग की राशन दुकान में 994 क्विंटल चावल कम, संचालक के खिलाफ FIR

दुर्ग में नकली सोने के जेवर गिरवी रखकर 8.25 लाख की ठगी, महिला समेत 3 आरोपी गिरफ्तार

कांग्रेस महिला विधायक की फोटो लगाकर मेडिकल कैंप, गुप्त रोग, हार्ट की दवा थमाई, चार आरोपी गिरफ्तार