अकलतरा में 5 किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार

अकलतरा पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल की संयुक्त कार्रवाई में 5 किलो से अधिक गांजा बरामद

अकलतरा | अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अकलतरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 किलो से अधिक गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में थाना अकलतरा पुलिस एवं रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की संयुक्त टीम ने सफलता हासिल की।

मुखबिर सूचना पर हुई कार्रवाई

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि रेलवे स्टेशन अकलतरा के पास दो व्यक्ति संदिग्ध रूप से गांजा लेकर मौजूद हैं। सूचना मिलते ही थाना अकलतरा पुलिस टीम मौके पर रवाना हुई तथा रेलवे सुरक्षा बल से संपर्क कर संयुक्त रूप से रेड कार्रवाई की गई।

5.161 किलोग्राम गांजा बरामद

घेराबंदी कर पुलिस ने आरोपी अभिषेक सूर्यवंशी (21 वर्ष) निवासी ग्राम सारागांव, जिला जांजगीर को पकड़ा। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से कुल 5.161 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 2 लाख 58 हजार रुपये बताई जा रही है। मामले में एक विधि से संघर्षरत बालक की संलिप्तता भी सामने आई है।

ओडिशा से लाया गया था गांजा

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे गांजा ओडिशा से लाकर जांजगीर क्षेत्र में बिक्री की तैयारी कर रहे थे। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि मुख्य आरोपी का पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड है और वह पहले भी शराब से जुड़े मामलों में जेल जा चुका है।

संयुक्त टीम की अहम भूमिका

इस कार्रवाई में थाना अकलतरा से निरीक्षक भास्कर शर्मा, एसआई बी.एल. कोसरिया, गौकरण राय, गुलशन लकड़ा, बसंत साहू सहित रेलवे सुरक्षा बल मंडल टास्क टीम बिलासपुर के प्रधान आरक्षक आर.पी. द्विवेदी, सत्यम सरकार एवं रणवीर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Related posts

मनगटा के विसलिंग वुड रिसॉर्ट में भिलाई की युवती की संदिग्ध मौत, शव छोड़कर भागे दोस्त

CG की गर्लफ्रेंड ने पैसा नहीं दिया तो बिहार के बॉयफ्रेंड ने कर दिया अश्लील फोटो-वीडियो वायरल

सोने-चांदी के भाव में गिरावट, ऑल टाइम हाई से 27 हजार गिरा सोने का भाव