नशे में धुत होकर मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, भारी मशक्कत के बाद उतारा गया नीचे, उतरते ही ये हुआ

कोंडागांव। आए दिन नशे की हालत में लोगों के अतरंगी कारनामे सामने आते रहते है, वहीं एक मामला  छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले से सामने आ रहा है, यहां नशे में धुत होकर ग्राम भोगाड़ी निवासी एक युवक मोबाईल टावर पर चढ़ गया। जिसे कड़ी मशक्कत के बाद नीचे उतार लिया गया है। मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक ग्राम भोगाड़ी का रहने वाला है। आज दोपहर वह चिवावंड के साप्ताहिक बाजार आया हुआ था, इस दौरान उसने शराब का सेवन किया और मोबाइल टावर पर चढ़ गया।

Tradezy in kondagaon नीचे उतरते ही हो गया बेहोश

इस दौरान मौके पर हड़कंप मच गया। इस दौरान लोगों ने उसे नीचे उतरने के लिए कहा, लेकिन वह नहीं माना। इसके बाद लोगों ने सोचा कि शाम तक नशा उतरते वह नीचे उतर आएगा, लेकिन जब युवक नीचे नहीं आया तो लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस और फायर बिग्रेड की टीम को युवक को टावर से नीचे उतारने के लिए भारी मशक्कत करनी पड़ी। वहीं टावर से उतरने के बाद युवक बेहोश हो गया, जिसे पुलिस ने तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है।  पूरा मामला कोण्डागांव सिटी कोतवाली के चिपावन्डं ग्राम पंचायत अंतर्गत ग्राम बोगाड़ी का है।

Related posts

छत्तीसगढ़- 33% महिला आरक्षण लागू करने शासकीय संकल्प होगा पेश

दुर्ग में मंत्री गजेंद्र की समीक्षा बैठक, बोले-जनहित के कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करें

भिलाई के खुर्सीपार में 18 साल का लड़का 3.200 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार