रक्षाबंधन मनाने मायके आई महिला ने महानदी में लगाई छलांग, ढाई महीने की बच्ची रोते रही, एक दिन बाद मिली लाश

रक्षाबंधन मनाने मायके आई महिला ने महानदी में लगाई छलांग, ढाई महीने की बच्ची रोते रही, एक दिन बाद मिली लाश

CG Prime News@रायपुर. A married woman in Raipur committed suicide by jumping into the Mahanadi river छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के आरंग में महानदी पुल से कूदकर शादीशुदा महिला ने सुसाइड कर लिया। महिला का शव मंगलवार सुबह उफनती नदी में तैरते हुए मिला। मिली जानकारी के अनुसार महिला स्वाति त्रिवेदी उम्र 27 साल ने पारागांव स्थित महानदी पुल से छलांग लगा दी थी। जिसके बाद स्थानीय पुलिस और एसडीआरएफ के जवान, गोताखोर महिला की तलाश में जुटे हुए थे। पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

रक्षाबंधन पर राखी बांधने आई थी महिला

इस मामले में थाना प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि, स्वाति त्रिवेदी की शादी दो साल पहले हुई थी। उसकी ढाई महीने की बच्ची भी है। महिला का मायका ग्राम पारागांव में है। स्वाति रक्षाबंधन मनाने मायके आई हुई थी। रविवार को पति और ससुराल पक्ष के लोग उससे मिलने आए। उसी दिन वापस लौट गए थे। अगले दिन सुबह 5 बजे स्वाति घर से स्कूटी लेकर निकली थी, जो पुल पर खड़ी मिली थी।

परिजनों से कर रही पुलिस पूछताछ

दरअसल, सोमवार सुबह आरंग पुलिस को ग्राम पारागांव में नेशनल हाईवे-53 पर बने महानदी पुल पर एक स्कूटी और दुपट्टा मिला था। महिला रायपुर के संतोषी नगर की रहने वाली थी। पुलिस अब आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है। परिजनों से पूछताछ भी की जा रही है।

बुजुर्ग महिला की मिली लाश

सोमवार को स्वाति की तलाश के दौरान पुलिस को महानदी में एक बुजुर्ग महिला की लाश भी मिली थी। उसकी पहचान चंपा चंद्राकर (78) निवासी बेमचा, जिला महासमुंद के रूप में हुई है। चंपा 15 अगस्त को घर से बिना बताए निकली थी। पुलिस ने परिजनों को बुलाया है और शिनाख्त के बाद शव उन्हें सौंपा जाएगा।

Related posts

रूंगटा यूनिवर्सिटी के फिल्म फेस्टिवल में पहुंची चक दे इंडिया की कोमल चौटाला

रायगढ़ में विंडो AC का कंप्रेसर फटने से दर्दनाक हादसा, दम घुटने से पिता की मौत, बेटा गंभीर

भिलाई में 52 हजार की नशीली टेबलेट के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस रेड में पकड़ाया