टॉयलेट में धुल रहे थे इस फेमस मिठाई दुकान के बर्तन, ग्राहक ने बनाया वीडियो, मचा हड़कंप

टॉयलेट में धुल रहे थे इस फेमस मिठाई दुकान के बर्तन, ग्राहक ने बनाया वीडियो, मचा हड़कंप

CG Prime News@कोरबा. छत्तीसगढ़ के कोरबा में एक प्रसिद्ध मिठाई प्रतिष्ठान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। वीडियो में मिठाई और पकवान तैयार करने में इस्तेमाल होने वाले बर्तन बाथरूम के फर्श पर धोते हुए दिखाई दे रहे हैं। मामला शहर के निहारिका क्षेत्र स्थित न्यू दिल्ली स्वीट्स का बताया जा रहा है।

टॉयलेट में धुल रहे थे इस फेमस मिठाई दुकान के बर्तन, ग्राहक ने बनाया वीडियो, मचा हड़कंप

ग्राहक ने बनाया वीडियो, कर्मचारियों से पूछे सवाल

जानकारी के मुताबिक, एक ग्राहक ने प्रतिष्ठान के बाथरूम में बर्तन धोते कर्मचारियों को देखा। इसके बाद उसने मौके का वीडियो बना लिया। वायरल वीडियो में कर्मचारी बाथरूम के फर्श पर बर्तन साफ करते नजर आ रहे हैं। ग्राहक ने जब कर्मचारियों से बाथरूम में बर्तन धोने की वजह पूछी तो उन्होंने तकनीकी परेशानी का हवाला देते हुए बताया कि इमरजेंसी की स्थिति में वहां बर्तन धुलवाए जा रहे थे। वीडियो सामने आने के बाद लोगों में नाराजगी है। स्थानीय लोगों ने कोरबा के अन्य होटल, मिठाई दुकानों और खाद्य प्रतिष्ठानों में भी स्वच्छता व्यवस्था की जांच कराने की मांग की है।

खाद्य विभाग जारी करेगा नोटिस

मामला सामने आने के बाद खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने जांच के निर्देश दिए हैं। खाद्य सुरक्षा अधिकारी विकास भगत के मुताबिक, वायरल वीडियो के आधार पर प्रतिष्ठान संचालक को नोटिस जारी किया जाएगा। इसके साथ ही विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर प्रतिष्ठान का निरीक्षण करेगी। अधिकारी ने कहा कि जांच के दौरान वीडियो में दिखाई गई स्थिति सही पाई जाती है तो खाद्य सुरक्षा नियमों के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। खाद्य प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई और स्वच्छता के निर्धारित मानकों का पालन करना अनिवार्य है।

सक्ती में भी सामने आ चुका है ऐसा मामला

बर्तन धोने से जुड़ा ऐसा ही मामला पहले सक्ती जिले में सामने आया था। यहां पापा ढाबे के जेंट्स टॉयलेट के अंदर बर्तन धोने का वीडियो वायरल हुआ था। शिकायत के बाद खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने जांच की थी। जांच में आरोप सही पाए जाने पर ढाबे का खाद्य लाइसेंस सस्पेंड कर दिया गया था। अब कोरबा के न्यू दिल्ली स्वीट्स के वायरल वीडियो के बाद विभाग की जांच और संभावित कार्रवाई पर लोगों की नजर है।

Related posts

दुर्ग में नकली सोने के जेवर गिरवी रखकर 8.25 लाख की ठगी, महिला समेत 3 आरोपी गिरफ्तार

कांग्रेस महिला विधायक की फोटो लगाकर मेडिकल कैंप, गुप्त रोग, हार्ट की दवा थमाई, चार आरोपी गिरफ्तार

भिलाई में 6 साल की बच्ची से दरिंदगी, दर्द से कराहती मासूम ने बताया अंकल ने बैड टच किया