GD रुंगटा कॉलेज के 9 विद्यार्थी हेमचंद यूनिवर्सिटी की मेरिट सूची में, लहराया प्रतिभा का परचम

GD रुंगटा कॉलेज के 9 विद्यार्थी हेमचंद यूनिवर्सिटी की मेरिट सूची में, लहराया प्रतिभा का परचम

CG Prime News@भिलाई. GD Rungta College of Science and Technology Bhilai जीडी रुंगटा कॉलेज ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के छात्र-छात्राओं ने हेमचंद यादव विश्वविद्यालय (hemchand yadav university result 2026) की हाल ही में जारी मेरिट सूची में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी-अपनी स्ट्रीम में टॉप 10 में स्थान प्राप्त किया है। बीसीए (BCA) पाठ्यक्रम में रिया वर्मा ने 82.83 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विश्वविद्यालय में छठा स्थान हासिल किया। वहीं गुरमीत सिंह ने 82.8 प्रतिशत अंकों के साथ सातवां स्थान हासिल किया है।

कॉलेज का नाम किया रोशन

बीबीए में गुरजीत कौर ने 78.80 प्रतिशत अंकों के साथ विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त कर कॉलेज का नाम रोशन किया। इसी पाठ्यक्रम में अफशान बानो ने 72.41 प्रतिशत अंकों के साथ सातवां स्थान पाया है। बीएससी बायोटेक्नोलॉजी में बुशरा इकबाल अंसारी ने 79.94 प्रतिशत अंकों के साथ विश्वविद्यालय में आठवां स्थान हासिल किया है। एमएससी बायोटेक में देविका वर्मा एवं वर्षा सोनबर ने समान रूप से 78.66 प्रतिशत अंक अर्जित कर विश्वविद्यालय में चौथा स्थान हासिल किया है।

बीकॉम में आर्य ने हासिल किया दसवां स्थान

बीकॉम (B.com) में आर्य जायसवाल ने 74.33 प्रतिशत अंकों के साथ दसवां स्थान प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त B.Sc (कंप्यूटर साइंस) में पारुल सिन्हा ने 81.66 प्रतिशत अंकों के साथ विश्वविद्यालय में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। सभी विद्यार्थियों ने यह साबित किया है कि मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन से उच्च उपलब्धियां हासिल की जा सकती हैं। छात्र छात्राओं की इस उपलब्धि पर रुंगटा गु्रप के चेयरमेन संतोष रुंगटा, डायरेक्टर डॉ. सौरभ रुंगटा, सोनल रूंगटा, डॉ. जवाहर सूरीशेट्टी, प्राचार्य डॉ. नीमा एस बालन और सभी फैकल्टी ने हर्ष व्यक्त किया।

Related posts

धमतरी में TI ने बीच बाजार व्यापारी को जड़ा थप्पड़

पुणे में नानी के घर छुट्टी मनाने आई 4 साल की बच्ची की रेप के बाद हत्या

छत्तीसगढ़ में 3 मई से मिलेगी IPL की टिकट, 10 और 13 मई को रायपुर में मुकाबला