भिलाई के खुर्सीपार में 18 साल का लड़का 3.200 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार

भिलाई के खुर्सीपार में 18 साल का लड़का 3.200 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार

CG Prime News@दुर्ग. 18-Year-Old Boy Arrested with 3.2 kg of Ganja in Khursipar, Bhilai दुर्ग जिले की खुर्सीपार थाना पुलिस ने 3.200 किलो गांजा के साथ 18 वर्ष के एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक ने खंडहर मकान को अपना ठिकाना बनाया था। यहां अवैध रूप से गांजा एकत्रित कर ग्राहक की तलाश में था। पुलिस ने बताया कि अवैध गांजा बिक्री की सूचना पर रेड कार्रवाई की गई। आरोपी युवक को मादक पदार्थ के साथ धर दबोचा गया। जब्त गांजा की कीमत लगभग 1,60,000 रुपए है।

खंडहर मकान को बनाया था ठिकाना

पुलिस ने बताया कि नशा मुक्ति अभियान के तहत गुरुवार को थाना खुर्सीपार पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि देवार बस्ती स्थित पुराने शराब भट्टी के खंडहर मकान के पास एक व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ गांजा बिक्री के लिए रखा है। ग्राहक की प्रतीक्षा कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित घेराबंदी कर संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया।

3.200 किलो गांजा मिला

पूछताछ और तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से प्लास्टिक झिल्ली में अलग-अलग पैकेटों में रखा कुल 3.200 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 155/2026 धारा 20(ख) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया।

इस आरोपी को किया गिरफ्तार

1. हीरा सिंह, उम्र 18 वर्ष, निवासी खुर्सीपार बोल बम चौक, कैनाल रोड, थाना खुर्सीपार, जिला दुर्ग

जब्त सामग्री

1. 3.200 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा
2. एक मोबाइल फोन
3. जप्त मशरूका कुल कीमती लगभग 1,69,550 रुपये

दुर्ग पुलिस की अपील

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि मादक पदार्थों के अवैध कारोबार की सूचना तत्काल पुलिस को दें। ऐसे मामलों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

Related posts

छत्तीसगढ़- 33% महिला आरक्षण लागू करने शासकीय संकल्प होगा पेश

दुर्ग में मंत्री गजेंद्र की समीक्षा बैठक, बोले-जनहित के कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करें

पति ने की पत्नी की गला दबाकर हत्या, सच छिपाने के लिए रच डाली फिल्मी साजिश