पति ने की पत्नी की गला दबाकर हत्या, सच छिपाने के लिए रच डाली फिल्मी साजिश

पति ने की पत्नी की गला दबाकर हत्या, सच छिपाने के लिए रच डाली फिल्मी साजिश

CG Prime News@जांजगीर-चांपा. Husband murders wife in Janjgir-Champa distric छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक सनकी पति ने अपनी ही पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। आरोपी पति ने शव को बाथरूम में ले जाकर बाल्टी में पानी भरकर इमर्शन रॉड के जरिए करंट लगने जैसा दृश्य तैयार किया। इसके बाद उसने पुलिस को भी करंट से मौत होने की झूठी सूचना दी। हत्या को छिपाने के लिए आरोपी ने सोची-समझी साजिश रची। पुलिस ने जब महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया तो हत्या का राज खुल गया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। घटना बलौदा थाना क्षेत्र की है।

दो साल पहले किया था लव मैरिज

मिली जानकारी के अनुसार आरोपी युवक ने दो साल पहले लव मैरिज किया था। दोनों का एक साल का मासूम बच्चा है। जो मां की मौत के बाद बेसहारा हो गया है। इधर पत्नी की हत्या के जुर्म में पति को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

पुलिस की पूछताछ में सच आया सामने

पुलिस पूछताछ में आरोपी पति ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 103(1) और 238 के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। डीएसपी योगिता खापर्डे ने इस मामले की पुष्टि की है।

दूसरी महिला से था पति का संबंध

बलौदा पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी पति महेंद्र कुमार मिरी ने अपनी पत्नी ललिता मिरी की गला दबाकर हत्या की। आरोपी का किसी अन्य महिला से संबंध होने का शक पत्नी को था। जिसको लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होते थे। यही विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने हत्या जैसा कदम उठा लिया।

Related posts

हार से बौखलाई ममता बनर्जी बोली-CM पद से नहीं दूंगी इस्तीफा

सुशासन तिहार में CM से मिली महिला, जैसे ही बताई समस्या, मिनटों में हुआ समाधान

भिलाई में सिम गैंग का पर्दाफाश, दूसरों के नाम पर सिम लेकर बेचते थे, 4 युवक गिरफ्तार