दुर्ग जिले में 24 घंटे में 157 आबकारी केस दर्ज, पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाया अभियान

दुर्ग जिले में 24 घंटे में 157 आबकारी केस दर्ज, पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाया अभियान

CG Prime News@दुर्ग. दुर्ग जिले में 24 घंटे में अवैध शराब विक्रय, परिवहन और संग्रहण से जुड़े 157 मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस ने बताया कि जिले में कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने और अवैध मदिरा के विक्रय, परिवहन, संग्रहण पर प्रभावी नियंत्रण के लिए 13 मार्च को विशेष अभियान चलाया गया।

157 मामले दर्ज किए

अभियान के दौरान जिले के समस्त थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा सार्वजनिक स्थलों, संभावित संवेदनशील स्थानों, संदिग्ध व्यक्तियों की सघन जांच की गई। जांच के दौरान अवैध मदिरा गतिविधियों में संलिप्त पाए गए व्यक्तियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए कुल 157 आबकारी प्रकरण पंजीबद्ध किए गए।

थानेवार आबकारी कार्रवाई की गई

1. सुपेला – 16
2. छावनी – 03
3. पुरानी भिलाई – 10
4. मोहन नगर – 10
5. नगपुरा – 03
6. जेवरा सिरसा – 03
7. स्मृति नगर – 04
8. वैशालीनगर – 07
9. दुर्ग – 04
10. पुलगांव – 05
11. खुर्सीपार – 08
12. जामुल – 05
13. भिलाई नगर – 06
14. कुम्हारी – 04
15. नेवई – 09
16. अंजोरा – 01
17. पद्मनापुर – 04
18. भिलाई भट्टी – 05
19. नंदिनी नगर – 06
20. बोरी – 04
21. रानी तराई – 08
22. धमधा – 06
23. अमलेश्वर – 02
24. उतई – 18
25. जामगांव आर – 03

दुर्ग पुलिस की अपील

दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अवैध मदिरा गतिविधि की सूचना तत्काल नजदीकी थाना, पुलिस नियंत्रण कक्ष को दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

Related posts

भिलाई में शिव महापुराण कथा से पहले कलश यात्रा में चेन स्नैचिंग

वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोली, महिला समेत 2 कर्मचारी घायल

पश्चिम बंगाल के पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी ने लगाई फांसी, TMC ऑफिस में मिला शव