CG Prime News@भिलाई. Copper cable theft at Bhilai Steel Plant: 5 accused arrested भिलाई स्टील प्लांट में अवैध रूप से प्रवेश कर 100 किलोग्राम स्क्रैब कॉपर केबल चोरी करने वाले पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। भट्ठी थाना पुलिस ने बताया कि आरोपी चोरी का कॉपर केबल कार में लोड कर ले जा रहे थे। जिसकी सीआईएसएफ ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। भट्ठी थाना पुलिस ने जांच के बाद घटना में संलिप्त पांच युवकों को गिरफ्तार किया है।
आरोपियों के कब्जे से चोरी का 100 किलोग्राम स्क्रैब कॉपर केबल कीमती 50,000 रुपए, घटना में प्रयुक्त 4 मोबाइल फोन जब्त किया गया है। इस मामले में एक अन्य आरोपी फरार है। जिसकी तलाश जारी है।
यह है पूरा मामला
पुलिस ने बताया कि 3 अगस्त को सीआईएसएफ (CISF) इकाई बीएसपी (BSP) भिलाई द्वारा थाना भिलाई भट्ठी में रिपोर्ट दर्ज कराया गया। भिलाई स्टील प्लांट के अंदर कुछ व्यक्तियों द्वारा प्रवेश कर 100 किलोग्राम स्क्रैब कॉपर केबल को कार में लोड कर चोरी कर ले जाने का प्रयास किया गया। घटना की सूचना पर थाना भिलाई भट्ठी में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी हरीश बाग, प्रेम बंजारे, दीपक ठाकुर, अंकुश ठाकुर और प्रीतम कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपियों द्वारा अन्य साथियों के साथ मिलकर भिलाई स्टील प्लांट से स्क्रैब कॉपर केबल चोरी कर ले जाने और सीआईएसएफ द्वारा पकड़े जाने की बात सामने आई। जिसके बाद पुलिस ने चोरी का माल जब्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया।
इन आरोपियों को किया गिरफ्तार
1. हरीश बाग, उम्र 24 वर्ष, निवासी शंकर पारा, आंगनबाड़ी के पास, स्टेशन मरोदा, थाना नेवई, जिला दुर्ग।
2. दीपक ठाकुर, उम्र 24 वर्ष, निवासी अंबिका स्कूल के पास, पटेल नगर, वार्ड क्रमांक 22, स्टेशन मरोदा, थाना नेवई, जिला दुर्ग।
3. प्रेम बंजारे उर्फ गुड्डू, उम्र 25 वर्ष, निवासी बजरंग पारा, वार्ड क्रमांक 21, स्टेशन मरोदा, थाना नेवई, जिला दुर्ग।
4. अंकुश ठाकुर उर्फ नौउवा, उम्र 20 वर्ष, निवासी इस्पात नगर, शारदा मैत्री स्कूल के पास, रिसाली, थाना नेवई, जिला दुर्ग।
5. प्रीतम कुमार उर्फ पंचू, उम्र 31 वर्ष, निवासी बजरंग पारा, वार्ड क्रमांक 21, स्टेशन मरोदा, थाना नेवई, जिला दुर्ग।
जब्त सामग्री
1. 100 किलोग्राम स्क्रैब कॉपर केबल, कीमती 50,000 रुपये।
2. घटना में प्रयुक्त 04 मोबाइल फोन, कीमती 30,000 रुपये।
कुल जप्त सामग्री की कीमत : 80,000 रुपये।
इस टीम ने आरोपियों को पकड़ा
इस कार्रवाई में थाना भिलाई भट्ठी के थाना प्रभारी निरीक्षक दिलेश्वर चन्द्रवंशी, सउनि भारत सिंह चौधरी और प्रधान आरक्षक पुरूषोत्तम साहू की भूमिका रही।