मौसी को नाश्ता देने निकली 10 वर्ष की बच्ची घर नहीं लौटी, तलाश कर पुलिस ने परिजनों को सौपा

भिलाई. CG Prime News @ घर से मौसी को नाश्ता देने निकली 10 वर्ष की बालिका लापता हो गई। शिकायत पर पुलिस ने खोजबीन कर बच्ची को बरामद कर लिया। पुलिस ने परिजनों को सौप दिया।
मोहन नगर टीआई बृजेश कुशवाहा ने बताया कि सोमवार सुबह 10.30 बजे तितुरडीह निवासी 10 वर्ष की बच्ची अपनी मौसी गौरी चिंतमवार (27 वर्ष) को नाश्ता देने भगत सिंह स्कूल के पास गई घर नहीं लौटी। परिजनों ने पास पडोसियों से पूछताछ की, लेकिन छात्रा का पता नहीं चला। बच्ची की खोजबीन के लिए टीम गठित की और उसे बरामद कर लिया

सूचना मिलने पर सीएसपी विवेक शुक्ला के निर्देश पर टीआई बृजेश कुशवाहा के नेतृत्व में टीम का गठन कर बालिका की पतासाजी प्रारंभ की गई। पतासाजी के दौरान बालिका रेलवे मालधक्का गोदाम के पास घूमती मिली। बालिका को बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया गया। लापता बालिका की बरामदगी में हेड कांस्टेबल मोनिका गुप्ता, कांस्टेबल मनीष अग्निहोत्री, नरेन्द्र सहारे, मनीष थापा, हीरामन साहू की विशेष भूमिका रही

Related posts

दुर्ग में 8,882 श्रमिकों के खातों में पहुंचे 3.64 करोड़ रुपये, CM ने किया DBT ट्रांसफर

हाईवे पर गरबा ड्रेस पहनकर पिस्टल लहराया, गुंडी गर्ल्स गैंग पहुंची सलाखों के पीछे

बंगाल के नंदीग्राम और रेजीनगर में BJP की बड़ी जीत, तमिलनाडु में विजय की TVK का जलवा