अंतिम संस्कार कार्यक्रम के बाद तालाब में नहाने उतरा युवक की डूबने से मौत

जगदलपुर@CGPrimeNews. नगरनार थाना क्षेत्र के ग्राम तारापुर में अंतिम संस्कार कार्यक्रम के बाद तालाब में नहाने गए एक युवक की पानी में डूब जाने से मौत हो गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को तालाब से निकाल लिया है। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि मृतक के अंतिम संस्कार करने के बाद इसमें शामिल सभी ग्रामीण नहाने के लिए राजामुंडा तालाब पहुंचे थे। इसी दौरान ही गांव के सालिम नागवंशी तालाब में नहाते समय अचानक गहराई में पहुंच गया। जिसके बाद उसकी वहां डूबने से मौत हो गई।

Related posts

राष्ट्रीय नृत्य महोत्सव में चमका भिलाई का हुनर, वेदश्री कलासंगम की छात्राओं ने जीते कई राष्ट्रीय सम्मान

कोरिया में रेत तस्करी विवाद में BJP नेता की हत्या, मुख्य आरोपी ने किया सरेंडर

महिला तहसीलदार ने मांगा 50 हजार रिश्वत, किसान ने पी लिया कीटनाशक