झाड़-फूंक के नाम पर 15 साल की नाबालिग से तांत्रिक ने किया बलात्कार, हर रोज करता था इज्जत तार-तार

बिलासपुर@CGPrimeNews. बिलासपुर में झाड़-फूंक का झांसा देकर एक तांत्रिक लगातार किशोरी से दुष्कर्म कर रहा था। रोज-रोज की हरकतों से तंग आकर किशोरी ने परिजनों को सारी बात बता दी। इसके बाद परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी तांत्रिक को गिरफ्तार कर लिया है। मुंगेली निवासी एक परिवार की 15 साल की बेटी की तबीयत पिछले कुछ दिनों से खराब थी। उसका उपचार डॉक्टर से कराने की जगह परिजन बलौदा के तांत्रिक शाकिर अंसारी बाबा उर्फ छब्बू मौलवी के चक्कर में पड़ गए। कुछ दिनों के इलाज के बाद तांत्रिक ने परिजनों को लूतरा-शरीफ लेकर आने के लिए कहा।

बंद कमरे में करता दुष्कर्म
तांत्रिक शाकिर अंसारी बाबा उर्फ छब्बू मौलवी के झांसे में आकर परिवार लूतरा पहुंच गया। वहां तांत्रिक ने उन्हें एक किराए का मकान दिला दिया। इसके बाद झाड़-फूंक के बहाने मकान के एक बंद कमरे में किशोरी से रोज दुष्कर्म करने लगा। रोज-रोज की हरकतों से तंग आकर किशोरी ने अपने परिजनों को बता दिया। परिजनों ने इसकी शिकायत मुंगेली कोतवाली में की। इस पर उन्होंने लातूर थाने को मामला ट्रांसफर किया।

Related posts

जेल से रिहा होकर कलेक्टर जनदर्शन में पहुंचा, बोला-साहब मेरा आधार, वोटर ID बनवा दीजिए

केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, शहजाद भट्टी नेटवर्क आतंकी संगठन घोषित

झीरम घाटी हत्याकांड में 10 दोषियों को फांसी की सजा, 13 साल बाद NIA कोर्ट का फैसला