गार्ड को बंधक बनाकर देशी शराब दुकान में 14 लाख रुपए की बड़ी लूट, लॉकर उखाड़ कर ले गए बदमाश

रायपुर@CGPrimeNews. धमतरी में नकाबपोश बदमाशों ने देशी शराब की दुकान से 14 लाख रुपए लूट लिए हैं। बदमाशों ने रविवार देर रात गार्ड को मारपीट कर बंधक बना लिया और फिर रुपए लेकर भाग गए। बदमाशों के जाने के बाद गार्ड ने खुद को छुड़ाकर पुलिस को सूचना दी। मामला अर्जुनी थाना क्षेत्र का है। एएसपी मनीषा ठाकुर ने घटना की पुष्टि की है।

जानकारी के मुताबिक, रांवा में देशी शराब की भट्टी है। शनिवार और रविवार को बैंक बंद होने के कारण बिक्री की सारी राशि दुकान में ही रखी थी। रात करीब 2 बजे बाइक सवार चार नकाबपोश बदमाश पहुंचे। सुरक्षा में मौजूद गार्ड से मारपीट की और दुकान का ताला तोड़कर अंदर घुस गए।

बदमाशों ने दुकान में लगे लॉकर को उखाड़ लिया और अपने साथ ले गए। जाते-जाते गार्ड को दुकान में ही बंधक बना दिया। लॉकर में दो दिन की शराब बिक्री के करीब 14 लाख रुपए थे। बदमाशों के जाने के बाद गार्ड ने किसी तरह खुद को मुक्त कराया और अर्जुनी थाने को सूचना दी। सूचना के बाद पुलिस और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।

Related posts

जेल से रिहा होकर कलेक्टर जनदर्शन में पहुंचा, बोला-साहब मेरा आधार, वोटर ID बनवा दीजिए

केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, शहजाद भट्टी नेटवर्क आतंकी संगठन घोषित

झीरम घाटी हत्याकांड में 10 दोषियों को फांसी की सजा, 13 साल बाद NIA कोर्ट का फैसला