भिलाई में 52 हजार की नशीली टेबलेट के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस रेड में पकड़ाया

दुर्ग में नशीली टेबलेट की अवैध बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, नेवई पुलिस ने 52 हजार रुपये की अल्प्राजोलम टेबलेट के साथ युवक को किया गिरफ्तार

CG Prime News@दुर्ग. Youth arrested in Bhilai with narcotic tablets worth 52,000 दुर्ग जिले के नेवई थाना क्षेत्र में अवैध रूप से नशीली दवाओं की बिक्री करने वाले एक युवक को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से अल्प्राजोलम (Alprazolam 0.5 mg) की 13 पत्तियां बरामद हुई हैं। जिनकी अनुमानित कीमत करीब 52 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट (NDPS act) के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में केंद्रीय जेल दुर्ग भेज दिया गया।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने की रेड

पुलिस के अनुसार, 24 जून 2026 को सूचना मिली थी कि स्टेशन मरौदा स्थित शिवपारा शीतला तालाब के पास एक युवक अवैध रूप से नशीली टेबलेट बेचने की तैयारी कर रहा है। सूचना मिलते ही नेवई थाना पुलिस ने गवाहों और पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और विधिवत रेड कार्रवाई की।

13 पत्तियां नशीली टेबलेट बरामद

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी सुजल सिंह (22 वर्ष), निवासी स्टेशन मरौदा, थाना नेवई, जिला दुर्ग के कब्जे से ALPRAZOLAM TABLET I.P. 0.5 mg (ALPRAWIN 0.5) की 13 पत्तियां बरामद कीं। बरामद टेबलेट का कुल वजन 16.12 ग्राम है। इसकी अनुमानित कीमत 52 हजार रुपये आंकी गई है। पुलिस ने पूरी सामग्री को जब्त कर लिया।

एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज हुआ मामला

नेवई पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 415/2026 के तहत धारा 22(b) एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में केंद्रीय जेल दुर्ग भेज दिया गया।

Related posts

एअर इंडिया के ज्यूरिख-दिल्ली फ्लाइट का पायलट नशे में मिला, उड़ान से पहले निलंबित

छत्तीसगढ़ में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात, गरियाबंद में नाले के तेज बहाव में फंसी यात्री बस

बालोद में ट्रक-पिकअप की भीषण टक्कर, 6 युवकों की मौत, 7 घायल रायपुर रेफर