Breaking: BSP में लोहा चोरी करते युवक गिरफ्तार, स्कूटी में मिला 220 किलो स्क्रैप

Breaking: BSP में लोहा चोरी करते युवक गिरफ्तार, स्कूटी में मिला 220 किलो स्क्रैप

CG Prime News@भिलाई. भिलाई स्टील प्लांट (Bhilai steel plant) में स्क्रैप चोरी का मामला थमा नहीं है इधर CISF ने एक युवक को प्लांट से 220 किलो लोहे का स्क्रैप चोरी करते हुए पकड़ा है। CISF जवानों ने चोरी के लोहे के साथ जहां एक आरोपी को पकड़ लिया वहीं दूसरा आरोपी मौके से फरार हो गया। मामले में भट्टी थाना में प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

एरिया चेकिंग के दौरान दिखी संदिग्ध गतिविधि

मिली जानकारी के अनुसार घटना 30 जून यानी मंगलवार रात करीब 8 बजे की है। CISF की टीम संयंत्र क्षेत्र में नियमित एरिया चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान जवानों की नजर बिना पंजीयन नंबर प्लेट वाली एक स्कूटी पर सवार दो युवकों पर पड़ी। जिनकी गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत हो रही थीं। स्कूटी पर सवार दोनों युवक ओल्ड कैनाल गेट और न्यू कैनाल गेट के बीच स्थित मार्ग से गुजर रहे थे।

स्कूटी पर रखा था स्क्रैप का टुकड़ा

जवानों ने देखा कि स्कूटी पर दो बड़े लोहे के स्क्रैप के टुकड़े रखे हुए थे। संदेह होने पर CISF की टीम ने दोनों युवकों को रोकने का प्रयास किया। जवानों को अपनी ओर आते देख दोनों ने भागने की कोशिश की। पीछा करने पर स्कूटी के पीछे बैठा युवक अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। वहीं स्कूटी चला रहे युवक को CISF ने पकड़ लिया।

Breaking: BSP में लोहा चोरी करते युवक गिरफ्तार, स्कूटी में मिला 220 किलो स्क्रैप

220 किलो स्क्रैप जब्त

पूछताछ के दौरान पकड़े गए युवक ने अपना नाम सोनू नायक (25 वर्ष), पिता अनिल नायक, निवासी सेक्टर-04, सीएस.-04, वार्ड क्रमांक 44, भिलाई बताया। उसके कब्जे से बरामद लोहे के स्क्रैप को जब्त कर तौल कराया गया। जिसका कुल वजन 220 किलोग्राम निकला।

पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी

प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि स्क्रैप को अवैध रूप से ले जाया जा रहा था। फरार आरोपी की पहचान और उसकी तलाश के लिए पुलिस और संबंधित एजेंसियां कार्रवाई कर रही हैं। जब्त स्क्रैप और स्कूटी को भी जांच के दायरे में लिया गया है।

CISF ने पूरी कार्रवाई के बाद मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। इसके आधार पर भट्टी थाना में आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद स्क्रैप कहां से लाया गया था और इस पूरे मामले में कितने लोग शामिल हैं। अधिकारियों का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

नकटी में बुलडोजर एक्शन, महिला विधायक ने CM को लिखा पत्र, नहीं चाहिए जमीन

राम मंदिर चढ़ावा चोरी, आरोपियों के घर रेड, मिला मंदिर का रामराज्य कोष लिखा संदूक

बालोद में पहली पत्नी ने काटा सौतन का गला, 6 महीने से कर रही थी हत्या की प्लानिंग