रायपुर के पैसेंजर ट्रेन में युवक की फंदे से लटकते मिली लाश

रायपुर के पैसेंजर ट्रेन में युवक की फंदे से लटकते मिली लाश

CG Prime News@रायपुर. A young man committed suicide on a passenger train in Raipur रायपुर के एक पैंसेजर ट्रेन में युवक की फंदे से लटकते हुई लाश मिलने से हड़कंप मच गया। घटना रविवार सुबह की है। सूचना मिलते ही पुलिस रायपुर पहुंची और जांच में जुटी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार टिटलागढ़-रायपुर पैसेंजर ट्रेन के एक कोच के अंदर युवक की लाश मिली है।

यात्रियों ने दी सूचना

मृत युवक ट्रेन के एक कोच में पंखे के सहारे लटकता पाया गया। यात्री जब ट्रेन पर सवार हुए तो उन्होंने युवक की लाश दिखी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने इसे आत्महत्या का मामला माना है।

मृत युवक की नहीं हो पाई शिनाख्त

फिलहाल पुलिस ने मृत युवक के शव को कब्जे में लेकर मर्चुरी भेज दिया है। घटना की सूचना संबंधित थानों को भी दे दी गई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

पुलिस की पूछताछ जारी

हालांकि, अभी तक युवक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के यात्रियों और स्टेशन कर्मियों से पूछताछ कर रही है ताकि मृतक की पहचान और घटना के कारणों का पता लगाया जा सके। युवक ने जिस वक्त फांसी लगाया उसे दौरान ट्रेन पूरी तरह खाली थी।

Related posts

छत्तीसगढ़ में फिल्म हनुमान अंश टैक्स फ्री, CM की अध्यक्षता में कैबिनेट ने लिया फैसला

दुबई से इजराइल जा रही फ्लाइट में पायलट पर चाकू से हमला, विमान को क्रैश कराने की कोशिश

साइबर ठगी की रकम खपाने वाले 14 म्यूल खाताधारकों पर कार्रवाई