तुम गांजा बेचती हो, घर की तलाशी लेनी है…और ले उड़े सोने, चांदी के जेवर, दुर्ग जिले में पकड़ाया ईरानी गैंग

तुम गांजा बेचती हो, घर की तलाशी लेनी है...और ले उड़े सोने, चांदी के जेवर, दुर्ग जिले में पकड़ाया ईरानी गैंग

CG Prime News@दुर्ग. Two thieves of Iranian gang arrested in Durg district दुर्ग जिले के चार अलग-अलग स्थानों में चोरी करने वाले ईरानी गैंग का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। उतई थाना पुलिस ने चोरी के अरोपी ईरानी गैंग के दो चोरों को गिरफ्तार किया है। शनिवार को उतई थाना पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने उतई और नेवई थाना क्षेत्र में चोरी और लूट की वारदात को अंजाम दिया था।

चश्मा बेचने के बहाने करते थे रेकी

आरोपियों ने नकली पुलिस बनकर घर के आलमारी में रखे सोने चांदी के जेवरात को चोरी कर लिया था। उतई थाना पुलिस और एसीसीयू की टीम ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर प्राप्त फोटो को सकुर्लेट किया। तब जाकर आरोपी धरे गए। पुलिस ने बताया कि ईरानी गैंग के चोर घूम-घूमकर चश्मा बेचने के बहाने घरों की रेकी करके चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। जब आरोपियों की शिनाख्त की गई तो वे गिरफ्तारी के डर से घर से फरार हो गए थे। जिन्हें घेराबंदी करके पकड़ा गया है।

नकली पुलिस बनकर महिला को लूटा

टामिन बंजारे पिता जागेश्वर बंजारे उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम मर्रा ने 4 नवंबर को थाना उतई में मौखिक रिपोर्ट दर्ज कराया। पीडि़ता ने पुलिस को बताया कि दोपहर 12.45 बजे से 1.15 बजे के मध्य 2 अज्ञात व्यक्ति सिविल कपड़ा में उसके घर आए। अपने आप को पुलिस वाला बताया। महिला को तुम लोग ड्रग्स, गांजा बेचते हो तुम्हारे खिलाफ पाटन थाना में बहुत शिकायत है, बताकर घर की तलाशी ली। घर में रखे आलमारी से सोने का मंगलसूत्र, पायल, बिछिया और कान का झुमका चोरी कर ले गए।

सीसीटीवी फुटेज से हुई पहचान

पीडि़त महिला की रिपोर्ट पर थाना उतई में अपराध क्रंमाक 444/2025 धारा 305(क), 332 बीएनएस का अपराध दर्ज कर विवेचना किया गया। मर्रा, गाड़ाडीह, पाटन, से रायपुर जाने वाले रास्ते में लगे सीसीटीवी फुटेज को चेक किया गया। आरोपियों का सीसीटीवी फुटेज मिलने पर आरोपियों के फोटो को पहचान के लिए आसपास के जिले और थानों में सकुर्लेट किया गया था। जो पता चला कि उक्त आरोपियों का हूलिया और तरीका वारदात ईरानी गैंग की तरह है।

जिस पर रायपुर क्राईम ब्रांच की मदद लेकर आरोपियों की पहचान करने में मदद मिली। आरोपियों की पहचान मिस्कीन खान उम्र 38 वर्ष निवासी दलदल सिवनी ईरानी डेरा रायपुर और महवाल अली उम्र 35 वर्ष निवासी दलदल सिवनी ईरानी डेरा रायपुर के रूप में हुई। जिसकी पता तलाश के लिए थाना उतई पुलिस द्वारा एक टीम गठित कर आरोपियों की धरपकड़ के लिए लगाया गया था। आरोपी घटना के बाद से अपने परिवार वालों को कहीं जाना बताकर फरार हो गये थे।

घर से हो गए थे फरार

पुलिस ने आरोपियों के घर के आसपास स्टाफ और मुखबिर लगाया। तब जाकर आरोपी पुलिस की पकड़ में आए। दोनों आरोपी पूछताछ करने पर पहले तो पुलिस को लगातार ईधर उधर की बात करते हुए गुमराह करते रहे। बाद में साक्ष्य के माध्यम से कड़ाई से पूछताछ करने पर अपना जुर्म कबूल कर लिया।

आरोपी मिस्कीन अली ने चोरी किए गए सोने का मंगलसूत्र को अपने घर में छिपाकर रखा था। दोनों आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ करने पर बताए कि इस घटना के पहले माह अक्टूबर में भी चश्मा बेचने के बहाने थाना नेवई में रिसाली सेक्टर भिलाई और मैत्री नगर में लूट की घटना को अंजाम दिया गया था। उतई क्षेत्र के ग्राम गाड़ाडीह में भी चोरी कर भाग गए थे। इस कार्रवाई में थाना उतई के निरीक्षक महेश कुमार धु्रव, उप निरीक्षक प्रमोद सिन्हा, सउनि नरेन्द्र सोनी, आरक्षक राजीव दुबे, महेश यादव एवं एसीसीयू टीम की उल्लेखनीय भूमिका रही है।

अपराध क्रमांक 444/2025
धारा – 305(क),332 बीएनएस

इन आरोपियों को किया गिरफ्तार

1. मिस्कीन अली, पिता अरशद अली, उम्र 38 वर्ष पता वार्ड नंबर 07, दलदल सिवनी, थाना पंडरी जिला रायपुर

2. महवाल अली, पिता स्व.युसुफ अली उम्र, 35 वर्ष पता टेकारी रोड, सायबा का किराया का मकान, दलदल सिवनी थाना पंडरी जिला रायपुर

जब्त संपत्ति

नीला रंग के वाहन स्कूटी एक्सेस 125 बिना नंबर
एक मोबाईल किमती 10,000 रुपए
सोने चांदी का जेवरात, सोने का मंगलसूत्र, सोने का टाप्स डल्ला, चांदी का पायल कीमती 70,000 रूपए
कैश 20,000 रुपए

Related posts

दुर्ग में प्रेम प्रसंग के विवाद में मंगेतर पर जानलेवा हमला, आंखों में मिर्च डालकर चाकू से किया वार

खाटूश्याम जा रहे यात्रियों की मिनी बस नाले में गिरी, 8 लोगों की मौत, 17 घायल

एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, बिस्तर पर मिले पति-पत्नी और 3 बच्चों के शव