नवरात्रि में जसगीत गाने जा रही महिलाओं को बुलेट ने मारी ठोकर, दो महिलाओं की मौत

Oplus_16908288

CG Prime News@कोरबा. छत्तीसगढ़ में शुक्रवार रात हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। कोरबा जिले के गोपालपुर में तेज रफ्तार बुलेट की चपेट में आने से दो महिलाओं की जान चली गई, जबकि एक महिला और बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए। वहीं, अंबिकापुर के जयस्तंभ चौक पर सड़क पर बांधी गई रस्सी में फंसने से बुलेट सवार युवक की मौत हो गई। दोनों घटनाओं के बाद संबंधित इलाकों में शोक का माहौल है। पुलिस मामलों की जांच कर रही है।

कोरबा में जसगीत गाने जा रही महिलाओं को बुलेट ने मारी टक्कर

जानकारी के मुताबिक, 16 अक्टूबर की रात करीब 8 बजे गोपालपुर की 7 से 9 महिलाएं मादर, थाप और ढोल लेकर ठाकुर देवता स्थल की ओर जा रही थीं। महिलाएं वहां कीर्तन-भजन और जसगीत गाने के लिए निकली थीं। इसी दौरान तीन युवक बुलेट पर सवार होकर वहां से गुजरे। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित हो गई और महिलाओं की टोली को टक्कर मार दी।

हादसे में तीन महिलाएं बाइक की चपेट में आ गईं। इनमें से बिंदा महंत (53) और बरबस महंत की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। बुलेट चला रहा राहुल नाम का युवक भी गंभीर रूप से घायल हुआ है। बाइक पर पीछे बैठे दो अन्य युवकों को भी चोटें आई हैं। सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

हादसे के बाद गांव में उत्सव के कार्यक्रम बंद

दर्री थाना क्षेत्र में हुए इस हादसे से गोपालपुर में अफरा-तफरी मच गई। त्योहार के दौरान हुई इस घटना के बाद गांव में चल रहे डांडिया और जसगीत के कार्यक्रम बंद करने पड़े। दोनों मृत महिलाएं स्थानीय निवासी थीं और उनके रिश्तेदार होने की जानकारी सामने आई है। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।

कोरबा CSP प्रतीक चतुर्वेदी के मुताबिक, मेडिकल कॉलेज अस्पताल और एक निजी अस्पताल से सड़क हादसे में दो लोगों की मौत की सूचना मिली थी। इसके बाद संबंधित लोगों के बयान दर्ज किए गए। शुरुआती जांच में महिलाओं को तेज रफ्तार बुलेट से टक्कर लगने की बात सामने आई है। पुलिस आगे की जांच कर रही है।

अंबिकापुर में सड़क पर बंधी रस्सी से टकराई बुलेट

दूसरा हादसा अंबिकापुर के जयस्तंभ चौक पर हुआ। यहां जगराता कार्यक्रम के लिए सड़क पर रस्सी बांधी गई थी। इसी दौरान बुलेट सवार युवक रस्सी में फंस गया। हादसे में उसकी मौत हो गई, जबकि उसके साथ बैठा युवक घायल हो गया। घटना से नाराज मृतक के परिजन और समुदाय के लोग थाने पहुंचे। पुलिस ने आयोजन समिति के सुरेश कन्नौजिया, संदीप अग्रवाल समेत अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। प

Related posts

खाटूश्याम जा रहे यात्रियों की मिनी बस नाले में गिरी, 8 लोगों की मौत, 17 घायल

एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, बिस्तर पर मिले पति-पत्नी और 3 बच्चों के शव

पिता की हत्या के मामले में आरोपी बेटे को उम्रकैद: दुर्ग पुलिस की सटीक विवेचना और मजबूत पैरवी से कोर्ट ने सुनाया फैसला