भिलाईवासियों ने पांडेय को लगाया विजय तिलक, 2 नवम्बर से शुरु होगा भिलाई बचाओ अभियान

जनता खुद बता रही बदलाव की है बयार

CG Prime News@Bhilai.भिलाईनगर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी प्रेमप्रकाश पाण्डेय ने हुडको एवं खुर्सीपार क्षेत्र में जनसंपर्क कर लोगों से भाजपा को विजयी बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि शिक्षाधानी भिलाई की पहचान कांग्रेस राज में अपनी खो चुका है। इसकी खोई हुई पहचान दिलाने के लिए एक बार फिर यहां विकास के फूल को खिलाना जरूरी है।

जनसंपर्क के दौरान महिलाओं एवं युवाओं ने अपना समर्थन देते हुए कहा कि भिलाई में शांति और विकास चाहिए। क्षेत्र की महिलाओं ने प्रेम प्रकाश पाण्डेय का विजयतिलक लगाकर उन्हें जीत का आर्शीवाद भी दिया। प्रेम प्रकाश पाण्डेय ने वादा किया कि भाजपा विकास के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। जब भी आपने हमें अपना आर्शीवाद दिया, हमने क्षेत्र के विकास के लिए पूरा प्रयास किया। हमें पूरा भरोसा है कि इस बार आप सभी के सहयोग से भिलाई में कमल खिलेगा औऱ फिर आगे बढ़ेगा भिलाई।

सेक्टर -7 से भिलाई बचाओ अभियान की शुरूआत

प्रेम प्रकाश पाण्डेय ने बताया कि पिछले 5 सालों में भिलाई की जो दुर्दशा हुई है, वो अब नहीं सहेंगे। 2 नवंबर से भिलाई बचाओ, कमल खिलाओ अभियान के तहत जनता के बीच जाएंगे और फिर से भिलाई को आगे बढ़ाएंगे। आईआईटी के नाम से जानी जाने वाली भिलाई आज महादेव आईडी के नाम से जानी जा रही है। हम सबको इसकी पहचान वापस दिलाना है। इसकी शुरूआत गुरूवार 2 नवंबर को सुबह 8.30 बजे सेक्टर -7 सड़क-1 हनुमान मंदिर से की जागी।

Related posts

रेल पटरी पर बैठकर Free Fire खेल रहे दो नाबालिग मालगाड़ी की चपेट में आए, एक की मौत

दिशा सालियान केस: पिता ने आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को भेजा 500 करोड़ का मानहानि नोटिस

Durg: साइबर ठगी और ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 3162 म्यूल खातों की पहचान