बर्थ डे पार्टी में शराब पीने के लिए पैसा नहीं दिया तो बीयर की बोतल से मारा, दो आरोपी गिरफ्तार

बर्थ डे पार्टी में शराब पीने के लिए पैसा नहीं दिया तो बीयर की बोतल से मारा, दो आरोपी गिरफ्तार

CG Prime News@भिलाई. Attack with Beer Bottle in Bhilai; Two Accused Arrested दुर्ग जिले के भिलाई नगर थाना क्षेत्र में बर्थ डे पार्टी के दौरान शराब पीने के लिए पैसे नहीं देने पर मारपीट करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने एकराय होकर बीयर की बोतल से युवक पर हमला कर दिया था। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई की। आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया।

बर्थ डे पार्टी के दौरान बीयर बोतल से मारा

भिलाई नगर थाना पुलिस ने बताया कि 20 अप्रैल को रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि पीडि़त अपने मित्रों के साथ सेक्टर-7 मार्केट के पास जन्मदिन कार्यक्रम मना रहा था। इसी दौरान आरोपीगण द्वारा गाली-गलौच करते हुए शराब पीने के लिए पैसे की मांग की गई। पैसे देने से मना करने पर आरोपियों द्वारा एक राय होकर जान से मारने की धमकी दी गई। बीयर की बोतल से प्रार्थी के पीठ पर हमला कर चोट पहुंचाई गई।

एक आरोपी फरार है

प्रकरण में अपराध क्रमांक दर्ज कर धारा 296, 351(2), 115(2), 3(5) बीएनएस के अंतर्गत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपी डी. अजय और एस. विजय को गिरफ्तार किया गया। प्रकरण में एक अन्य आरोपी ए. मयंक फरार है। जिसकी तलाश की जा रही है।

इन आरोपियों को किया गिरफ्तार

1. डी. अजय
2. एस. विजय
3. ए. मयंक (फरार)

Related posts

कोरबा में ASI के बेटे को बोलेरो सवार ने कुचला, मौत

अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावे के 7 करोड़ चोरी, मंदिर के कर्मचारी के घर से मिले 10 लाख, गोबर में छिपाकर रखे थे पैसे

असम में वायुसेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, 5 जवान शहीद, दो अग्निवीरवायु भी शामिल