Weather update: दुर्ग सहित पांच जिलों को छोड़कर प्रदेशभर में बारिश का दौर तेज

भिलाई . छत्तीसगढ़ में दोबारा से ने मानसूनी सिस्टम के तहत बुधवार को दुर्ग सहित पांच जिलों को छोड़कर प्रदेश के अन्य सभी जिलों में बारिश हुई। सर्वाधिक वर्षा सूरजपुर में 33.2 मिलीमीटर हुई। दुर्ग, खैरागढ़, नारायणपुर, दंतेवाड़ा और मुंगेली में बारिश नहीं हुई। नजदीकी रायपुर जिले में भी 2.5 मिमी. बारिश रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग ने कहा है कि अगले कुछ दिन वर्षा का मुख्य क्षेत्र उत्तर छत्तीसगढ़ रहेगा, जिसमें सूरजपुर, बलरामपुर, अंबिकापुर जैसी जिलों में वर्षा की संभावना अधिक होगी।

वहीं दुर्ग और रायपुर संभाग में भी इसका प्रभाव पड़ेगा। इससे दुर्ग जिले में गुरुवार को हल्की बारिश की संभावना बन रही है। बंगाल की खाड़ी में बने अबदाब की वजह से ठंडी हवाओं का रुख झारखंड और ओडिशा के रास्ते छत्तीसगढ़ ओर हो रहा है। इसके प्रभाव ने प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में वर्षा की गतिविधियां जारी है।

Related posts

फॉरेक्स ट्रेडिंग में लाभ का झांसा, 18.63 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

4 हजार में महिला को होटल ले गया, मारपीट कर 99 हजार लेने का दावा

दुर्ग में प्रेम प्रसंग के विवाद में मंगेतर पर जानलेवा हमला, आंखों में मिर्च डालकर चाकू से किया वार