बकरी चोर की लोगों ने जमकर की पिटाई, देखें Video, यह ट्रिक अपनाकर बकरी को ले जा रहा था साथ

बिलासपुर। शहर के महामायापारा में एक युवक बकरी की चोरी करते पकड़ा गया। इसके बाद मोहल्ले वासियों ने उसकी जमकर धुनाई कर दी। लोगों ने पिटाई का वीडियो भी बनाया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोगों का आरोप है कि पहले भी वह 3 से 4 बकरियां चोरी कर चुका था। गार्ड की सूचना पर लोगों ने उसे शुक्रवार को दबोच लिया और उसकी जमकर खातिरदारी की। बकरी चोरी करने के लिए वह उन्हें बिस्किट खिलाता था।

शहर के महामायापारा निवासी प्रदीप सोनी की बकरियां चरने के दौरान लगातार चोरी हो रही थीं। इसी बीच निजी स्कूल के एक गार्ड ने बताया कि एक युवक बकरियों के पास आता है। प्रदीप सोनी ने गार्ड को कह रखा था कि जब उक्त युवक दोबारा आए तो उन्हें सीचें दे दे।

जमकर हुई धुनाई

युवक को पकड़कर मोहल्ले में लाया गया। इस दौरान लोगों की वहां भीड़ लग गई। फिर उन्होंने युवक की जमकर पिटाई की। युवक उनसे छोड़ देने की मिन्नतें करता रहा, लेकिन लोगों ने उसे पीटते रहे।

इस दौरान लोगों ने पिटाई का वीडियो भी बनाया। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। युवक की पहचान शहर के ब्रह्म्पारा निवासी छोटू शर्मा के रूप में की गई है।

Related posts

रेल पटरी पर बैठकर Free Fire खेल रहे दो नाबालिग मालगाड़ी की चपेट में आए, एक की मौत

दिशा सालियान केस: पिता ने आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को भेजा 500 करोड़ का मानहानि नोटिस

Durg: साइबर ठगी और ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 3162 म्यूल खातों की पहचान