‘विकसित भारत’ डिजिटल अभियान में वीडियो, क्विज और लोगो प्रतियोगिता

वीडियो, क्विज और लोगो डिजाइन प्रतियोगिता में युवाओं को भाग लेने का मौका

युवाओं के लिए राष्ट्रीय डिजिटल अभियान

दुर्ग. Ministry of Rural Development द्वारा युवाओं को ग्रामीण विकास और आजीविका से जोड़ने के उद्देश्य से राष्ट्रव्यापी “विकसित भारत–जी राम जी यूथ डिजिटल कैंपेन” शुरू किया गया है। यह अभियान MY Bharat Portal के सहयोग से संचालित किया जा रहा है, जिसमें देशभर के युवा वीडियो चैलेंज, क्विज और रचनात्मक प्रतियोगिताओं में भाग ले सकते हैं।

माय विलेज चैलेंज” वीडियो प्रतियोगिता

अभियान के तहत “माय विलेज चैलेंज” नाम से शॉर्ट वीडियो/रील प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है।

  • आयु सीमा: 15 से 29 वर्ष

  • वीडियो अवधि: 30 से 60 सेकंड

  • अधिकतम साइज: 25 MB

प्रतिभागी अपने गांव के विकास, रोजगार और आजीविका के अवसरों को रचनात्मक तरीके से वीडियो के माध्यम से प्रस्तुत कर सकते हैं।

क्विज और लोगो डिजाइन प्रतियोगिता

इसी अभियान के तहत युवाओं के लिए क्विज प्रतियोगिता भी आयोजित की जा रही है, जिसमें प्रतिभागियों को निर्धारित समय में 20 सवालों के जवाब देने होंगे। सफल प्रतिभागियों को ऑनलाइन सर्टिफिकेट दिया जाएगा। इसके अलावा MyGov पर लोगो डिजाइन प्रतियोगिता भी आयोजित की गई है, जिसमें “विकसित भारत-जी राम जी एक्ट 2025” के लिए रचनात्मक लोगो तैयार करना होगा।

विजेता को मिलेगा 50 हजार का पुरस्कार

लोगो डिजाइन प्रतियोगिता के विजेता को 50,000 रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। चयनित लोगो को इस अभियान का आधिकारिक लोगो बनाया जाएगा, जिसका उपयोग भविष्य में प्रचार-प्रसार और अन्य गतिविधियों में किया जाएगा।

अंतिम तिथि

इन सभी प्रतियोगिताओं में भाग लेने की अंतिम तिथि 20 मार्च 2026 निर्धारित की गई है।

Related posts

Breaking: दुर्ग जिले में गांजा बेचने वाले तस्कर की 8 करोड़ की कृषि भूमि फ्रीज

भिलाई में हेरोइन का अवैध कारोबार करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 5 आरोपी गिरफ्तार

सूटकेस में गौमांस की तस्करी, बिलासपुर रेलवे स्टेशन के पास मां-बेटी गिरफ्तार