उतई पुलिस ने सुलझाया ब्लाइंड मर्डर, प्रेम प्रसंग में महिला की जलाकर हत्या

अधजला शव मिलने से फैली सनसनी

दुर्ग. जिले के उतई थाना क्षेत्र में 8 दिसंबर को पुरई करगाडीह-पाउवारा नहर के पास खेल मैदान में एक महिला की हत्या कर जलाने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अंधेकत्ल की गुत्थी को सुलझा लिया है। आरोपी उसका प्रेमी निकला, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। एसएसपी विजय अग्रवाल ने पत्रवार्ता में अंधेकत्ल का खुलासा किए।

पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर को दी चुनौती

सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल, एएसपी ग्रामीण, एसडीओपी पाटन, डॉग स्क्वॉड, एफएसएल टीम और थाना स्टाफ मौके पर पहुंचे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर छह टीमें गठित कर आसपास के इलाकों, सरहदी जिलों की गुमशुदगी रिपोर्ट और CCTV फुटेज खंगाले गए। जांच में सामने आया कि सुपेला थाना क्षेत्र में उर्मिला निषाद (30) की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज है।

प्रेम प्रसंग में हत्या का खुलासा

पूछताछ में सूचक विजय बांधे का व्यवहार संदिग्ध पाया गया। मनोवैज्ञानिक पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह उर्मिला के साथ केटरिंग का काम करता था। दोनों के बीच अवैध संबंध थे, जबकि विजय शादीशुदा था और पत्नी गर्भवती। प्रेमिका द्वारा लगातार विवाह का दबाव और आर्थिक विवाद से परेशान होकर उसने हत्या की योजना बनाई।

योजना बनाकर गला काटा और शव जलाया

7 दिसंबर की शाम विजय उर्मिला को शादी-पार्टी के काम का बहाना देकर उतई लाया। मोमोज खाने के दौरान दोनों में विवाद हुआ। आरोपी ने पहले से खरीदे धारदार चापर से उर्मिला का गला काटा और पेट्रोल डालकर शव जला दिया। अगले दिन गुमशुदगी दर्ज करवा दी। पुलिस ने आरोपी के खून लगे कपड़े बरामद कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

Related posts

Breaking: दुर्ग जिले में गांजा बेचने वाले तस्कर की 8 करोड़ की कृषि भूमि फ्रीज

भिलाई में हेरोइन का अवैध कारोबार करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 5 आरोपी गिरफ्तार

सूटकेस में गौमांस की तस्करी, बिलासपुर रेलवे स्टेशन के पास मां-बेटी गिरफ्तार