नाबालिग का हाथ पकड़कर घर में खीचा, दो युवकों ने किया बलात्कार

भिलाई। नंदनी थाना क्षेत्र में दो युवकों ने एक नाबालिग किशोरी को रास्ते से उठाकर अपने घर में ले गए, जहां उसके साथ एक युवक ने बलात्कार किया। सूचना मिलते ही पुलिस ने दरिंदे के साथ उसके सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के खिलाफ धारा 376, 450, 34, 6 पास्को एक्ट के तहत जुर्म दर्ज किया।
नंदनी टीआई जितेन्द्र वर्मा ने बताया कि सुबह 10.30 बजे 16 वर्षीय किशोरी घर से बाड़ी जा निकली थी। रास्ते में ही आरोपी जीतू सोनी का घर पड़ता है। वहीं दूसरा आरोपी रमेश साहू उसका पीछा करते आ रहा था। जैसे ही जीतू के घर पहुंची। रमेश के इशारे पर जीतू ने पीडि़ता का हाथ पकड़कर अपने घर के अंदर अपने घर में खीच लिया। पीछे से रमेश भी अंदर घुस गया और दरवाजा को बंद कर लिया। फिर जबरदस्ती दरिंदा रमेश उसके साथ बलात्कार किया। पीडि़ता के चिल्लाने पर आरोपी पीछे के दरवाजे से भाग गए। पीड़ित घर गई और परिजनों को आप बीती बात बताई। तब परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Related posts

डिप्टी कलेक्टर पर 3 करोड़ दहेज मांगने का आरोप, पत्नी बोली-प्री मैच्योर बेबी के साथ मायके छोड़ा

CG Assistant Teacher Recruitment : दिव्यांग अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, 2292 पदों की भर्ती में अब कर सकेंगे आवेदन

 दुर्ग: धमधा के अमन कृषि केंद्र में खाद भंडारण की गड़बड़ी, 48 बोरी संदिग्ध उर्वरक मिला