भिलाई के पुरैना में 4.970 किलो गांजा के साथ दो युवक गिरफ्तार, पुलिस की रेड से हड़कंप

भिलाई के पुरैना में 4.970 किलो गांजा के साथ दो युवक गिरफ्तार, पुलिस की रेड से हड़कंप

CG Prime News@भिलाई. Two Youths Arrested with 4.970 kg of Ganja in Puraina, Bhilai दुर्ग जिले में पुरानी भिलाई पुलिस ने 4.970 किलो गांजा के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को पुरैना नर्सरी डेम के पास घेराबंदी करके पकड़ा गया। पुरानी भिलाई थाना पुलिस ने बताया कि आरोपी गांजा बिक्री की तैयारी कर रहे थे तभी उन्हें धरदबोचा गया। आरोपियों के कब्जे से लगभग 2,49,070 रुपए का गांजा जब्त किया गया है। उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट (NDPS ACT) के तहत कार्रवाई की गई।

ग्राहक की तलाश में थे आरोपी

पुलिस ने बताया कि नशा मुक्ति अभियान के तहत दिनांक 28 अप्रैल को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि पुरैना नर्सरी डेम के पास दो व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ गांजा बिक्री हेतु ग्राहक की प्रतीक्षा कर रहे हैं। सूचना पर थाना पुरानी भिलाई पुलिस द्वारा त्वरित घेराबंदी कर दो संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपियों द्वारा अपना नाम अर्जुन चौहान एवं ईश्वर चौहान निवासी ओम शांति पारा पुरैना बताया गया।

अलग-अलग पैकेट में मिला गांजा

तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से प्लास्टिक झिल्ली में पृथक-पृथक पैकेटों में रखा कुल 4.970 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 231/2026 धारा 20(ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया है।

इन आरोपियों को किया गिरफ्तार

1. अर्जुन चौहान, उम्र 23 वर्ष, निवासी ओम शांति पारा, पुरैना।
2. ईश्वर चौहान, उम्र 23 वर्ष, निवासी ओम शांति पारा, पुरैना।

जब्त सामग्री

1. कुल 04.970 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा।
2. जब्त मशरूका कुल कीमती लगभग 2,49,070 रुपए।

इनकी रही सराहनीय भूमिका

इस कार्यवाही में थाना पुरानी भिलाई पुलिस स्टाफ की त्वरित सूचना संकलन, घेराबंदी एवं प्रभावी कार्रवाई में सराहनीय भूमिका रही।

Related posts

रेल पटरी पर बैठकर Free Fire खेल रहे दो नाबालिग मालगाड़ी की चपेट में आए, एक की मौत

दिशा सालियान केस: पिता ने आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को भेजा 500 करोड़ का मानहानि नोटिस

Durg: साइबर ठगी और ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 3162 म्यूल खातों की पहचान