CG Prime News@दुर्ग. Objectionable Post on Instagram: Two Youths Arrested in Durg
दुर्ग जिले की रानी तराई थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम में आपत्तिजनक पोस्ट कर रौब झाडऩे वाले दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों द्वारा धारदार हथियार के साथ पोस्ट अपलोड कर क्षेत्र में भय और असुरक्षा का वातावरण निर्मित करने का किया गया। शिकायत प्राप्त होने पर थाना रानी तराई पुलिस द्वारा आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। जिसके बाद प्रभावी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
शिकायत मिलते ही पुलिस हुई एक्टिव
थाना रानी तराई क्षेत्र के ग्राम औसर निवासी दो युवकों ने इंस्टाग्राम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में धारदार हथियार के साथ आपत्तिजनक पोस्ट अपलोड किया था। दबंगई और रौब झाडऩे संबंधी शिकायत प्राप्त होने पर पुलिस भी एक्टिव हो गई। मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना रानी तराई पुलिस द्वारा तत्काल संज्ञान लेकर संबंधित युवकों की पहचान कर पूछताछ की गई।
आरोपियों ने बताया डाली थी पोस्ट
पूछताछ के दौरान आरोपियों द्वारा इंस्टाग्राम में उक्त पोस्ट करना स्वीकार किया गया। आरोपियों की गतिविधियां लोक शांति और कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाली पाए जाने पर उनके विरुद्ध प्रभावी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया गया। 26 मई को न्यायालय पेश कर जेल भेजा गया।
इन आरोपियों को किया गिरफ्तार
1. तुलाराम गायकवाड़, उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम औसर, थाना रानी तराई, जिला दुर्ग
2. गुलशन भारती, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम औसर, थाना रानी तराई, जिला दुर्ग
दुर्ग पुलिस की अपील
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक, भय उत्पन्न करने वाली अथवा कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाली पोस्ट साझा न करें। इस प्रकार की गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।