दो सगे भाईयों ने बहन के प्रेमी को दी दर्दनाक मौत, पहले चेहरे पर रॉड से किया वार, फिर…

रायगढ़ जिले में प्रेम संबंध के विवाद को लेकर हुई युवक की हत्या का मामला अब सुलझ गया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि इस मामले को सुलझाने में पुलिस को भी थोड़े समय लग गए। दरअसल मामला धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम तराईमार है।

जानें पूरा मामला…

प्रेम प्रसंग को लेकर हुए विवाद में युवक की हत्या करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। (CG Crime News) दरअसल, धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम तराईमार निवासी मृतक दयानंद साहू का गांव की ही युवती महिमा सिदार से प्रेम संबंध था। जो पिछले पांच वर्षों से चल रहा था। 31 मार्च 2025 की रात महिमा सिदार ने दयानंद को दवाई लेकर घर आने को कहा।

जब वह दवाई लेकर पहुंचा, तो रात करीब 12 बजे महिमा के दोनों भाई निरंजन सिदार 31 वर्ष एवं राजू सिदार 18 वर्ष वहां आ गए। गवाह महिमा सिदार के अनुसार, निरंजन सिदार ने दयानंद के चेहरे पर लोहे की रॉड से वार किया, जिससे वह जमीन पर गिर गया। इसके बाद राजू सिदार ने उसके सिर और पीठ पर दो-तीन बार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

Related posts

कार्तिक आर्यन-ममूटी को बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड, यामी गौतम बनीं बेस्ट एक्ट्रेस, अनंत नाग को दादा साहेब फाल्के सम्मान

छत्तीसगढ़ की बहुप्रतीक्षित दल्लीराजहरा-रावघाट नई रेल लाइन परियोजना पूर्ण, स्पीड ट्रायल हुआ

सड़क पर बर्थडे सेलिब्रेशन पड़ा भारी, BJYM जिलाध्यक्ष समेत 3 पर FIR