दो कारों की आमने-सामने टक्कर, दो लोगों की मौके पर मौत, 5 लोग घायल

दो कारों की आमने-सामने टक्कर, दो लोगों की मौके पर मौत, 5 लोग घायल

CG Prime News@कोरबा.Two cars collide in Korba, two people die छत्तीसगढ़ में दो कारों की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। इस सड़क हादसे में कार सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पांच लोग घायल हो गए हैं। घटना कोरबा जिले के मोरगा चौकी क्षेत्र अंतर्गत केंदई नेशनल हाईवे पर झरना मोड़ के पास की है। जहां गुरुवार देर रात करीब 12 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया।

दो घायलों को मेडिकल कॉलेज किया रेफर

दोनों कारों की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे के बाद राहगीरों ने तत्काल मोरगा चौकी पुलिस और 112 नंबर पर सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस को बुलाकर घायलों को अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस के जरिए पोड़ी उपरोड़ा स्थित स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद दो गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया है।

मृतक की पहचान धन सिंह यादव के रूप में

बताया जा रहा है कि दोनों वाहनों में सवार लोग कोरबी क्षेत्र के निवासी हैं। मृतकों में एक की पहचान धन सिंह यादव के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है।

एक कार में 4, दूसरी में 3 लोग सवार

जानकारी के अनुसार, आल्टो 100 कार में चार लोग सवार थे, जिसमें दो की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हुए हैं। वहीं दूसरी कार में तीन लोग सवार थे, जो सभी घायल हुए हैं। मोरगा चौकी प्रभारी मंगतू राम ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम देर रात मौके पर पहुंची। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। शुक्रवार सुबह कानूनी कार्रवाई और आगे की जांच की जा रही है।

Related posts

इजरायल में सत्ता का संग्राम तेज, नेतन्याहू को हटाने विपक्ष एकजुट

विधायक का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार, CM साय ने दिया कंधा

भिलाई में जमीन की फर्जी रजिस्ट्री कर 24.28 लाख की धोखाधड़ी, दो आरोपी गिरफ्तार