दुर्ग CSIT कॉलेज के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, टर्न लेते हुए एक युवक की मौत, दो की हालत गंभीर

दुर्ग CSIT कॉलेज के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, टर्न लेते हुए एक युवक की मौत, दो की हालत गंभीर

@Dakshi sahu Rao

CG Prime News@भिलाई. दुर्ग जिले में दो बाइकों की आमने-सामने भिडं़त में एक युवक की मौत हो गई। वहीं दो युवक इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना पुलगांव थाना अंतर्गत सीएसआईटी कॉलेज के पास की है। इस हादसे में एक बाइक चालक की मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को जिला अस्पताल की मरच्यूरी में भेजा है। वहीं दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां उनका उपचार किया जा रहा है।

टर्न पर हुआ एक्सीडेंट
पद्मनाभपुर थाना प्रभारी पुष्पेन्द्र भट्ट ने बताया कि घटना शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे सीएसआईटी कॉलेज के पास की है। कोलिहापुरी निवासी सुमेरा राम पिता बीरबल राम उमर (42 वर्ष) अपनी बाइक के पीछे प्रीतम यादव को बैठाकर दुर्ग की तरफ से कोलिहापुरी अपने घर जा रहा था। जैसे ही सीएसआईटी कॉलेज से पहले कोलिहापुरी मिडिल कट से दाहिने कोलिहापुरी की ओर जाने के लिए मुड़ा। उसी समय बालोद की तरफ से अंडा आछोटी निवासी बाइक चालक कुणाल दिल्लीवार पिता राजेन्द्र दिल्लीवार (23 वर्ष) तेज लापरवाही पूर्वक चलाते हुए जोरदार ठोकर मार दिया।

हुई जबरदस्त टक्कर

दोनों बाइकों की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। वहीं बाइक सीजी 07 सीके 7563 का चालक सुमेरा राम की मौके पर मौत हो गई। पीछे बैठा प्रीतम यादव गंभीर रुप से घायल हो गया। इधर सीजी 07 सीक्यू 2134 का चालक कुणाल दिल्लीवार भी गंभीर रुप से घायल हो गया है। दोनों बाइक को बैकलोडर से थाना लाया गया। फिलहाल मामले में जांच की जा रही है।

Related posts

रेल पटरी पर बैठकर Free Fire खेल रहे दो नाबालिग मालगाड़ी की चपेट में आए, एक की मौत

दिशा सालियान केस: पिता ने आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को भेजा 500 करोड़ का मानहानि नोटिस

Durg: साइबर ठगी और ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 3162 म्यूल खातों की पहचान