CG Prime News@भोपाल. Twisha Sharma Death Case: CBI Arrests Retired Judge Giribala Singh in Bhopal भोपाल की अभिनेत्री ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए उनकी सास और रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह को गिरफ्तार कर लिया। सीबीआई (CBI) की टीम सुबह से ही उनके निवास पर मौजूद थी और करीब सात घंटे तक पूछताछ के बाद शाम को उन्हें हिरासत में ले लिया गया। गिरफ्तारी के बाद टीम उन्हें मेडिकल जांच के लिए जेपी अस्पताल लेकर पहुंची। इसके बाद गिरिबाला सिंह को विशेष सीबीआई कोर्ट में पेश किया जाएगा।
सुबह से चला पूछताछ का दौर
जानकारी के अनुसार, सीबीआई अधिकारी गुरुवार सुबह करीब 10:30 बजे गिरिबाला सिंह के भोपाल स्थित घर पहुंचे थे। जांच एजेंसी ने घर के अंदर और आसपास के इलाके की बारीकी से जांच की। अधिकारियों ने परिवार के सदस्यों और आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटाई। शाम करीब 5:10 बजे लंबी पूछताछ के बाद गिरिबाला सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया।
हाईकोर्ट के फैसले के बाद बढ़ी कार्रवाई
इससे पहले बुधवार को मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने गिरिबाला सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी। कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि मामले की गंभीरता और उपलब्ध साक्ष्यों को देखते हुए आरोपी को राहत देना उचित नहीं माना जा सकता। कोर्ट के फैसले के बाद ही सीबीआई ने अपनी जांच को और तेज करते हुए गिरफ्तारी की कार्रवाई की।
3D कैमरे से की गई घटनास्थल की रिकॉर्डिंग
जांच के दौरान सीबीआई ने आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करते हुए गिरिबाला सिंह के घर में हाई इंटेंसिटी 3D कैमरे से 360 डिग्री रिकॉर्डिंग की। टीम ने आसपास की लोकेशन भी स्कैन की, ताकि यह समझा जा सके कि घटनास्थल पड़ोसी मकानों की छत या बालकनी से दिखाई देता था या नहीं। इससे घटना की परिस्थितियों को वैज्ञानिक तरीके से समझने में मदद मिलेगी।
12 मई को हुई थी ट्विशा शर्मा की मौत
गौरतलब है कि 12 मई की रात भोपाल के कटारा हिल्स इलाके में ट्विशा शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी। ससुराल पक्ष इसे आत्महत्या बता रहा है, जबकि मायके वालों ने पति और ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। मामले ने पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बना दिया था।
24 मई को भोपाल AIIMS में दिल्ली AIIMS की विशेषज्ञ टीम द्वारा ट्विशा के शव का दोबारा पोस्टमॉर्टम किया गया था। इसके बाद भदभदा श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया, जहां भाई मेजर हर्षित शर्मा ने मुखाग्नि दी।
सुप्रीम कोर्ट का समय रैना समेत 6 कॉमेडियन्स पर बड़ा एक्शन, दिव्यांगों पर टिप्पणी मामले में 3-3 लाख का जुर्माना