रायपुर-दुर्ग नेशनल हाईवे पर जलभराव से ट्रैफिक जाम, दुर्ग पुलिस ने जारी किया वैकल्पिक मार्ग

रायपुर-दुर्ग नेशनल हाईवे पर जलभराव से ट्रैफिक जाम, दुर्ग पुलिस ने जारी किया वैकल्पिक मार्ग

CG Prime News@भिलाई. Waterlogging on Raipur-Durg National Highway causes traffic jam रायपुर-दुर्ग नेशनल हाईवे स्थित कुम्हारी ओवरब्रिज के समीप चंदनडीह क्षेत्र में जलभराव के कारण यातायात प्रभावित हो गया। वाहनों की आवाजाही धीमी गति से हो रही है। वहीं निर्माण कार्य के चलते सिरसा गेट मार्ग भी पूर्णत: बंद है। इसलिए दुर्ग ट्रैफिक पुलिस ने सोमवार को वैकल्पिक मार्ग का रूट जारी किया है। यातायात का दबाव कम करने और आमजन की सुविधा के लिए विभिन्न श्रेणी के वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं।

वैकल्पिक मार्ग

1. राजनांदगांव की ओर से रायपुर जाने वाले भारी वाहन

अंजोरा बाईपास-पुलगांव चौक-अंडा-रिसामा-गाड़ाडीह-मर्रा-जामगांव (एम) -मोतीपुर-अमलेश्वर-रायपुर

2. बालोद की ओर से रायपुर जाने वाले भारी वाहन

अंडा-रिसामा-गाड़ाडीह-मर्रा-जामगांव (एम)-मोतीपुर-अमलेश्वर-रायपुर

3. ट्रांसपोर्ट नगर/भिलाई अथवा नेशनल हाईवे से रायपुर जाने वाले वाहन

अहिरवारा मोड़-कुम्हारी-मुरमुंडा चौक-कोचेबंद-मलपुरी कला-भालेसर-कंडरका चौक-पथरीडी-उरला-बिरगांव-रायपुर

4. भिलाई एवं भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों के रायपुर जाने वाले वाहन

उतई-सेलूद- फूंडा- मोतीपुर मार्ग

दुर्ग पुलिस की अपील

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि रायपुर की ओर यात्रा करने से पूर्व पर्याप्त समय लेकर घर से निकलें। निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें। निर्माण कार्य के कारण बंद सिरसा गेट मार्ग का उपयोग करने का प्रयास न करें। यातायात पुलिस द्वारा दिए गए निर्देशों और डायवर्सन व्यवस्था का पालन कर सुरक्षित एवं सुगम यातायात बनाए रखने में सहयोग प्रदान करें।

 

Related posts

दुर्ग जनदर्शन में 115 आवेदन, सिंचाई नहर का रास्ता बंद होने से किसान परेशान

पत्नी को बॉयफ्रेंड के साथ देखकर भड़का पति, फावड़े से काटकर दोनों की हत्या

बॉलीवुड स्टार गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने वापस लिया तलाक केस