CG Prime News@दिल्ली. TMC Woman MP Attacked in West Bengal Injured MP and Driver Hospitalized पश्चिम बंगाल के हुगली में सोमवार को टीएमसी (TMC) की महिला सांसद की कार और उन पर हमला हुआ। उनकी गाड़ी पर ईंट-पत्थर और लाठियों से हमला किया गया। इस दौरान टीमएसी सांसद मिताली बाग को हल्की चोंटे आई है। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं सांसद मिताली की कार का शीशा पूरी तरह हमले में टूट गया है।
रोड शो में शामिल होने जा रही थी तब हुआ हमला
सांसद मिताली का आरोप है कि BJP समर्थकों ने गोगहाट में उनकी गाड़ी पर ईंट-पत्थर और लाठियों से हमला किया। हमला उस वक्त हुआ, जब मिताली बाग गोगहाट से आरामबाग में अभिषेक बनर्जी के रोड शो में शामिल होने जा रही थीं। हमले में कार के शीशे टूट गए। सांसद और उनके ड्राइवर को चोट आई है। दोनों को आरामबाग मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पश्चिम बंगाल में TMC महिला सांसद पर हमला, घायल MP और ड्राइवर अस्पताल में भर्ती
TMC ने कहा गृहमंत्री ने दी थी धमकी
टीएमसी ने अपने ट्वीट में कहा कि गृह मंत्री अमित शाह ने धमकी दी थी कि जो भी घर से बाहर निकलेगा, उसे उल्टा लटका दिया जाएगा। उसी के बाद यह हमला हुआ। मिताली अभी आरामबाग मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हैं और अभिषेक बनर्जी उनसे मिलने पहुंचे हैं।
कैमरा देख रोने लगी सांसद
हमले के बाद कैमरे के सामने मिताली बाग फूट-फूटकर रो पड़ीं। उन्होंने कहा कि मेरी गाड़ी की हालत देखिए। उन लोगों ने बड़े-बड़े पत्थर फेंके। मैं किसी तरह जान बचाकर निकली हूं।
गोगहाट में भाजपा उम्मीदवार पर हमला
गोगहाट में भाजपा प्रत्याशी प्रशांत दिगार की गाड़ी पर भी हमला किए जाने का आरोप लगा है। उनकी कार के शीशे तोड़ दिए गए। भाजपा ने इस हमले के लिए तृणमूल कांग्रेस समर्थकों को जिम्मेदार ठहराया है।
इसके बाद दोनों पक्षों के समर्थकों के बीच तनाव बढ़ गया। मौके पर लाठी, बांस और टूटे कांच देखे गए। हालात काबू में करने के लिए भारी पुलिस बल तैनात करना पड़ा।