CG Prime News@भिलाई. Forest Ranger job fraud in bhilai दुर्ग जिले फर्जी नियुक्ति देकर वन विभाग में रेंजर की नौकरी दिलाने का झांसा देने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। भट्ठी थाना पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने पीडि़त से 8 लाख रुपए नौकरी लगाने के नाम पर लिए थे। जब पीडि़त को धोखाधड़ी का अंदेशा हुआ तो उन्होंने पैसे लौटाने से मना कर दिया। पीडि़त की शिकायत के बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
यह है पूरा मामला
9 अगस्त को पीडि़त दिनेश कुमार, निवासी सेक्टर-02 भिलाई ने थाना भिलाई भट्ठी में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि वर्ष 2023 में उसके बेटे को वन विभाग में रेंजर के पद पर नौकरी लगाने का झांसा दिया। आरोपीगण द्वारा कुल 8,00,000 रुपये प्राप्त किए गए थे। आरोपियों द्वारा मंत्रालय से जारी नियुक्ति प्रमाण पत्र बताकर फर्जी नियुक्ति प्रमाण पत्र भी दिया गया था। नौकरी नहीं लगने पर पीडि़त द्वारा रकम वापस मांगे जाने पर आरोपीगण द्वारा लगातार टालमटोल की गई। इस पर पीडि़त को अपने साथ धोखाधड़ी होने का संदेह हुआ और उसने पुलिस से शिकायत की।
आरोपियों को हिरासत में लिया
रिपोर्ट पर प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश देकर उन्हें हिरासत में लिया गया। पूछताछ और विवेचना में उपलब्ध तथ्यों के आधार पर आरोपियों को 11 अगस्त को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
इन आरोपियों को किया गिरफ्तार
1. भारतेन्दु मेश्राम, उम्र 36 वर्ष, निवासी मकान नं. 167/एन-6, एकता नगर, ठेलका बोर्ड, पोस्ट गोविंदपुर, थाना एवं जिला कांकेर, छत्तीसगढ़।
2. हनी श्रेष्ठ, उम्र 42 वर्ष, निवासी कृष्णा ग्रैण्ड सिटी, के-21, आर्य नगर, कोहका, चौकी स्मृति नगर, थाना सुपेला, जिला दुर्ग।
3. भोजेन्द्र कुमार, उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम टिकरी अर्जुनी, थाना अर्जुन्दा, जिला बालोद।
इस टीम ने आरोपियों को किया गिरफ्तार
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी भिलाई भट्ठी निरीक्षक दिलेश्वर कुमार, सउनि भारत सिंह चौधरी, पुनीत राम वर्मा, आरक्षक युगल देवांगन एवं बालेन्द्र द्विवेदी की सराहनीय भूमिका रही।